आज का राशिफल, इन जन जातकों को होगा लाभ ही लाभ ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 11 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI

0
132

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज के दिन आप अपने खर्चों पर काबू रखें। भविष्य की योजनाओं पर अभी ध्यान देना आपके लिए सही होगा। आज जरूरतमंदों को अगर मदद करेंगे तो भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 5

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और कार्य क्षेत्र में आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। आज आप घर मे किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं और आप परिवार के किसी सदस्य को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 7

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। खान-पान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। अच्छे समय का इंतजार करें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातक आज के दिन मन को शांत रखकर ईश्वर के नाम का स्मरण करें। इससे एकाग्र होने में दिक्कत नहीं आएगी। गुस्से को वश में रखें। नेगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं। धन की तंगी रहेगी। फिर भी दोपहर के बाद आप प्रसन्न रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारी से वाद-विवाद ना करें।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 2

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। वैसे सलाह है कि आप अपने काम में सजगता और सतर्कता बनाए रखें। वैसे गुरु ग्रह की शुभ स्थिति से आपके सोचे हुए काम बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और महत्व बढ़ेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 6

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागी हो सकते हैं, प्रभाव और प्रतिष्ठा का भी आपको लाभ मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी या काम आपके ऊपर आ सकता है इसके लिए थोड़ी घबराहट हो सकती है। लेकिन धैर्य पूर्वक आप सभी काम को पूरा कर पाएंगे। पुराने मित्रों और परिचितों के साथ भी आज आपका समय बीतेगा, कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यक्तिगत प्रयासों में आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 9

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन का पहला भाग व्यर्थ की भागदौड़ में बर्बाद होगा लेकिन दूसरा भाग दन लाभ करा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतना आज आपको परेशान कर सकती है। व्यवसाय संबंधी किसी भी फैसले को लेते समय सतर्कता बरतें।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अपने किसी प्रिय से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी छवि खराब कर सकते हैं। आप अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में संयम बनाए रखें और किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के आज के दिन मनोरथ सिद्ध होंगे, पूरे मनोयोग से काम में लगे रहें। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 5

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद और उत्साहवर्धक रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आर्थिक मामलों में भी दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनस में कमाई से मन आनंदित होगा। साझेदारों से अगर तनाव चल रहा है तो इस बातचीत से निपटा लें नहीं तो काम प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ें अपनों की सलाह पर चलेंगे, तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अपने परिजनों व रिश्तेदारों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी काम में आप बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पारंपरिक कार्यो से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here