मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही उनके साथ संबंध भी मजबूत होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 5
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन लेकर आ सकता है। आपको धन कमाने की दिशा मैं अपने प्रयासों को तेज करना होगा, तभी आप एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त कर पाएंगे। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको ससुराल पक्ष से आज मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी बरतें।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी, अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। काफी दिनों से हो रहे बुखार से छुटकारा मिलेगा। नए व्यवसाय की तरफ भी बढ़ सकते हैं, जो आप साझेदारी में करेंगे। बेरोजगार लोगों को भी अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 8
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों का आज भाग्य साथ होने से दिन आनंद और सफलता का बना रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। नौकरी करने वालों के ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आर्थिक लाभ की उम्मीद है। आप आवश्यक वस्तुओं के पीछे खर्च कर सकेंगे। अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 6
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ओर दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातको को उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है। परिवार का सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 4
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस ठीक रहेगा। सेहत परेशान कर सकती है। कारोबार में आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ समय अपने मित्रों के साथ बिताएंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। व्यापार में उन्नति होने से सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और इससे आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। यदि आप चल संपत्ति के विवाद का सामना कर रहे हैं तो आपकी जीत हो सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 8
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार को लेकर प्रवास हो सकता है, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। परोपकार की भावना से गरीबों की मदद कर सकते हैं।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 1
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। भविष्य की यदि आपको किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह आज दूर होगी । आप संतान के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ना लें,नहीं तो इसमें आपको समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों से आज कोई गलती होने के कारण उनका अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 9
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी।काम के सिलसिले में आपको किसी दुसरे राज्य भी जाना पड़ सकता है, जहां आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। इस राशि के जिन महिलाओं को अपना बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छा दिन है। जो लोग रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ होगा।
लकी रंग – नेवी ब्लू
लकी नंबर- 2
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे हैं, तो अब तक वह आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही आपका पैसा लौटा सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज बहुत बढ़िया रहने वाला है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 9
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप अपने भाई-बहनों की भी मदद करेंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको अपने व्यवसाय में किसी मित्र के बहकावे में नहीं आना है अन्यथा भविष्य में आपका नुकसान हो सकता है। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज फिर भड़क सकता है। इससे आपको तनाव हो सकता है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि यदि कोई रोग उन्हें सता रहा है तो आज फिर पनप सकता है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5