आज का राशिफल, इन जातकों को होगा आज खूब लाभ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 9 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
137

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के झगड़ों को सुलझा लेंगे, आवश्यकता के अनुसार आमदनी सहज ही हो जाएगी, लेकिन, आपका असंतुष्ट स्वभाव आपका मन भटकाता रहेगा। आज के दिन सहयोगात्मक कार्य टालकर समय और धन की बर्बादी करने पर भी कार्य सिद्ध होने में संदेह रहेगा। कार्य क्षेत्र में पार्टनर या किसी अन्य से पैसों को लेकर बहस हो सकती है। आपके रूखे व्यवहार से घरेलू माहौल भी ख़राब रहेगा, किसी से मनमुटाव होगा भले ही आप वादे से मुकर जाएं। आज आपके सहयोग से अधिक विरोधी होंगे, धैर्य से दिन व्यतीत करें,।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 9

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले से अच्छा बीतेगा। उत्तम फल प्राप्त होने के आसार हैं। धन परेशानी आज दूर होगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। किसी भी काम को करने से पहले नफा नुकसान देख लें। नहीं तो आगे पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 6

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातक आज के दिन खान-पान में विशेष ध्यान रखें। नेगेटिव विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा का अनुभव करेंगे। अनैतिक काम आपको विपत्ति में डाल सकते हैं। संभव हो, तो उससे दूर रहें। आकस्मिक प्रवास का योग बनेगा। दोपहर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में आपकी विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं अमल में आएगी। फिर भी अधिकारी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 6

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और माता जी की सेहत में गिरावट रहने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। यदि जीवन साथी के कैरियर को लेकर परेशान चल रहे है, तो उन समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो आज उससे आपको छुटकारा मिलेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 7

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातक आज के दिन लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। आपको व्यापार में यदि किसी यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आप रिश्तों का सम्मान अवश्य करें। बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके जीवनसाथी से आज चल रही अनबन वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। किसी पुरानी गलती के लिए आज पछतावा होगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातक आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 2

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उथल पुथल भरा रहेगा। किसी पुराने कार्य के सफल होने से आप अंदर से बेचैन रहेंगे, लेकिन गुप्त रहने के कारण प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की प्राप्ति होगी फिर भी किसी बड़ी योजना को लेकर छोटे मोटे लाभ से आप संतुष्ट नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र में चतुराई का परिचय देंगे, जिससे प्रेमी कुछ समय के लिए आपके खिलाफ हो जाएंगे, स्वतः ही सामान्य हो जाएंगे। घर में सुख-शांति रहेगी, किसी पर्यटक या धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बनाएंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज मानसिक शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कानूनी मामलों को आज खुद से दूर रखें। नए काम को करने पूरा करें ताकि आगे का काम अच्छा हो सके। परिवार में आज मेहमान आ सकते हैं। सुख सुविधाओं में आज बढ़ेत्तरी हो सकती है। अविवाहितों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आने की पूरी संभावना है।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 4

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों को आज के दिन चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देंगे लेकिन जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसे तोड़ सकता है। वाणी व व्यवहार में आप मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या पैदा हो सकती है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के आज के दिन थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने से वातावरण आनंद देने वाला बना रहेगा। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किये गए कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन के प्रारंभ से ही वर्जित कार्यों में मन लगेगा आज लोग कार्य करने से मना करेंगे और आप उसी कार्य को करना पसंद करेंगे जिसके कारण आपको परिवार या किसी अन्य से डांट सुनने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप काफी मेहनत करेंगे, फिर भी आप कम समय में दूसरों की तुलना में अधिक लाभ अर्जित करेंगे। आज आपके शत्रु पक्ष में वृद्धि के योग बन रहे हैं, इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे, लेकिन फिर भी आपका पलड़ा भारी रहेगा और आपके विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। पल-पल आपके बदलते स्वभाव के कारण घर में थोड़ी अशांति रह सकती है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 6

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी आय और व्यय दोनों में वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करें तो उसकी पूरी पक्की लिखा पढ़ी करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य करते देख आपके अधिकारियों को भी हैरानी होगी। व्यापार कर रहे लोग व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here