Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशियों के लिए बहुत शुभ है आज का...

आज का राशिफल, इन राशियों के लिए बहुत शुभ है आज का दिन ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 8 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

- Advertisement -

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जिससे उन्हे खुशी होगी और भविष्य में उन्हें अच्छा मुनाफा भी दे सकती है। आपको परिवार के सदस्य के साथ आज कुछ कामों को लेकर बातचीत करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 1

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी संभलकर चलने की आवश्यकता है। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से दूर रहें। मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 8

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई ऐसा काम न करें जिसमें जोखिम हो। आज आपको वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग सफल होंगे और भाग्य के सहयोग से वे अपने अधूरे कार्य पूरे कर लेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के मन में नई योजनाएं आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के दफ्तर में आज उनके काम की तारीफ होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर रहेगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 6

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज चित्त को शांत रखकर दिन व्यतीत कर लेना चाहिए। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता से भय पैदा होगा। अचानक खर्च होने की संभावना है। प्रेमियों के बीच विवाद और मतभेद हो सकता है। आप नए व्यक्तियों के प्रति आकर्षित होंगे। इस कारण कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने या प्रवास करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 2

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

कर्क राशि के जातकों को आज रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 8

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए ​आज का दिन शुभ है। आज कन्या राशि के जातक अपने साहसिक निर्णयों से लाभ पा सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में नोंकझोंक के साथ प्यार बना रहेगा।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 7

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी शादी विवाह, पार्टी, नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी बात को लेकर नाराज रहेगे। आप संतान की नौकरी से संबंधित कामों को लेकर भागदौड़ करने में लगे रहेंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 6

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी फैसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता हैं, जिससे घर में खुशहाली का महौल बनेगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जॉब से संबंधित कोई भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी ना करें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। व्यवसाय में लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 9

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा। अगर आप कोई नया व्यापार आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर का खाना खाने से रोकना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपना काम संभलकर करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में काम करने में गलती हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें और उसका भरपूर लाभ उठाएं, छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।
लकी रंग – बैंगनी
लकी नंबर- 2

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों-मित्रों के सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परोपकार और सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 3

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...