मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं और यदि आप परिवार के किसी सदस्य से कोई धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बाहरी व्यक्ति के कारण रिश्तो में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिलेगा।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 9
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज की परिस्थितियां उलझाने वाली रहेंगी। दिन के प्रारंभ से ही मन में कुछ भय रहेगा, आर्थिक समस्याओं के सुलझने की संभावना न होने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है, जिसको लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। कार्य व्यवसाय में आज स्थिरता नहीं रहेगी फिर भी काम बनने से लाभ होगा। दोपहर बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। किसी परिचित के सहयोग से आर्थिक मसले कुछ हद तक सुलझेंगे। शाम का समय पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा, घर में सुख की अनुभूति होगी।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 2
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के नौकरीपेशा जो लोग करियर संबंधी बदलाव करना चाहते हैं, वह जल्दी करें। निर्णय लेने का उचित समय चल रहा है। व्यापारी यदि निवेश को लेकर कुछ योजना बना रहे हैं तो तत्काल रूप से लागू कर देना उनके व्यापार के लिए उत्तम रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए ईश्वर का ध्यान करें, जिससे निश्चय ही मन शांत होगा। घर में पूजा-पाठ, धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते हैं। पूजा-पाठ के साथ साथ गरीब लोगों के लिए तथा अनुसार खाने पीने की भी व्यवस्था करें। गंभीर रोगों से पीड़ित लोग परेशान नजर आएंगे, रोगों से मुक्ति पाने के लिए दवा और परहेज दोनों ही करें।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। परिजनों के साथ समय सुख से गुजरेगा। आवश्यक काम पर धन खर्च होगा। आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में भी आपको आर्थिक लाभ की उम्मीद बन रही है।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 4
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे। अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान दें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है, जिसे आप तुरंत जॉइन कर सकते हैं। आपको अपने महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 3
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। कोई अच्छा अवसर आपके पास आ सकता है कम्युनिकेशन के माध्यम से आपको तरक्की मिलने के योग हैं। आप अपने व्यापारिक योजनाओं के लिए किसी तरह का निर्णय लेने में किसी अनुभवी व्यक्ति का परामर्श अवश्य लें। इससे आपको फायदा होगा और आपके आमदनी के लिए कई साधन मिल सकते हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 7
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। ले-देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 8
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और दोपहर बाद आपकी कार्यों में व्यस्तता भी बढ़ जाएगी। कार्यक्षेत्र में आज विरोधी कम रहेंगे, लेकिन परिवार में स्वयं के लोग ही पैतृक मामलों को लेकर शत्रुता रखेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कुछ खास निवेशों से ही धन का आगमन होगा। आकस्मिक व्यय में वृद्धि से कुछ चिंता रहेगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 3
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के नौकरी में कार्यरत जातकों को आज के दिन किसी दूसरी नौकरी का अवसर मिल सकता है, जो उनकी खुशी का कारण बनेगा। व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ा जोखिम लेंगे, तो उससे नुकसान हो सकता है। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और आप अपनी कुछ बातों को गुप्त रखें, जो बाद में आपके बहुत काम आएंगी।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 9
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मददगार साबित होगा। आप दोस्तों के साथ कहीं जाने की लंबी प्लानिंग करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल संयोग है। जो छात्र हायर स्टडी के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होने के योग हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज कहीं खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन हो सकता है। घर में नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने व्यवहार से परिवार में संतुलन बनाकर चलेंगे। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 7
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 9
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा, दिन के आरंभ से ही अकारण मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी खास काम को लेकर हलचल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज व्यवसाय संतोषजनक रहेगा, आर्थिक संपन्नता रहेगी और खर्चे भी आज अधिक होंगे। नौकरीपेशा जातक अधिकांश काम बाद के लिए टालेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की कमी रहेगी, फिर भी विलंब नहीं होगा। दिन के मध्य तक घरेलू वातावरण ठीक रहेगा, जिसके बाद किसी गलतफहमी या मांग के पूरा न होने से अशांति हो सकती है। सायंकाल के समय स्वास्थ्य में नरमी आएगी, जिससे किसी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा।लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 3

