मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी मित्र के साथ भविष्य की योजना पर विचार-विमर्श करेंगे। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं वो आज अपने दोस्तों से किसी विषय को समझेंगे। आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 5
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने प्रियजनों से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप किसी काम में ढील ना बरतें और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में आज निखार आएगा और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। खानपान में रुचि रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 6
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातक आज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
लकी रंग – मजेंटा
लकी नंबर- 4
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi
सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। आज अगर आप किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। आज शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस में कोई बड़ी डील होगी। लापरवाही और उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 2
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातक आज जरूरत से ज्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 7
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सक्रियता बनाए रखने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग रहेगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। किसी सरकारी काम में लापरवाही ना बरते, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 9
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातक आज के दिन बातचीत में संयत रहें। नौकरी में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। संबंधों में सन्तुलन बनाए रखें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 3
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। आपको किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 1
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातक आज अपनी पारिवारिक लाइफ में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने रूठे हुए जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। आज आपके भाई-बहन की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। शाम को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 2
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपको आज अपने लक्ष्य पर फोकस बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। नेतृत्व क्षमता भी आज आपकी बढे़गी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अपने साथियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 5

