Homeधर्मआज का राशिफल, इन चार राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज...

आज का राशिफल, इन चार राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 5 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफल होंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, लेकिन व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा रहेगी। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद की स्थिति को टाल सकते हैं।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 6

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जो जातक लम्बे समय से घर लेने का प्लान बन रहा है वह आज के दिन फलीभूत होता दिख रहा है, लेकिन ध्यान रहे वास्तु दोष या कोई विवादित प्रॉपर्टी में उलझ सकते हैं। साथ ही घर की साज सज्जा और रख रखाव पर भी काफी खर्च होगा। निवेश करने के लिए दिन काफी उत्तम है। धन आगमन का योग भी काफी प्रबल है परन्तु उसके लिए थोड़ा प्रयास करना पड़ेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखे तला हुआ खाने से बचें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल सकता है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको व्यापार में कुछ लटकी हुई डीलों को समय रहते पूरा करना होगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातक आज के दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। समाज सेवा के लिए की गई कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 2

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए लिए आज का दिन काफी प्रतिकूल परिणाम देने वाला हो सकता है। आज आपके व्यापार में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें और आंख और कान दोनों खोलकर काम करें। अगर आज आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से भविष्य की बातों पर चर्चा करेंगे। अगर आप अपनी नौकरी और व्यापार में सुधार चाहते हैं तो आपको अपना आलस्य और आराम छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। परिवार में प्रेम और उत्साह रहेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 7

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शान शौकत आदि की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को अपनी कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा, नहीं तो वह लटक सकती हैं। संतान यदि आप से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो उसे बहुत ही सावधानी दिखाकर पूरी करें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 6

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। घर का का माहौल अच्छा रहेगा। मां की सेहत का ख्याल रखें।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायियों को अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग रहेंगे।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 6

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों को आज के दिन प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और परिजनों के साथ बातचीत के लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों से लाभ होगा, यात्रा का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी, व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप से यदि कोई भी गलती हुई थी, तो उसे स्वीकार करें, तभी आगे बढ़े। जीवनसाथी की तरक्की देख कर आज आपको खुशी होगी। आपका बिजनेस में किसी को साझीदार बनाना को नुकसान दे सकता है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 9

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा और लाभदायक स्थितियां बनेंगी। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और भविष्य की रणनीति पर काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि वे आपका काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। घर के बुजुर्ग सदस्यों से आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी बात धैर्य से सुनें और उन्हें खुश रखें। लंबे समय से अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है।
लकी रंग – बैंगनी
लकी नंबर- 2

Latest articles

पीएम मोदी ने अररिया की रैली से लोगों को लालू राज की बूथ लूट और जंगलराज की दिलायी याद

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी धुआंधार रैली कर रहे हैं।इसी सिलसिला में...

बंगाल के मालदा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार ,टीएमसी और कांग्रेस पर किया वार 

न्यूज़ डेस्कपीएम मोदी ने बंगाल के मालदा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए...

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम और वीवीपीएटी मामले में सभी याचिकाएं खारिज की

चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए डाले गए वोटों के साथ...

दूसरा चरण चुनाव : आज 1202 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद,कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर !

न्यूज़ डेस्क लोकसभा चुनाव के आज दूसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर...

More like this

पीएम मोदी ने अररिया की रैली से लोगों को लालू राज की बूथ लूट और जंगलराज की दिलायी याद

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी धुआंधार रैली कर रहे हैं।इसी सिलसिला में...

बंगाल के मालदा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार ,टीएमसी और कांग्रेस पर किया वार 

न्यूज़ डेस्कपीएम मोदी ने बंगाल के मालदा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए...

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम और वीवीपीएटी मामले में सभी याचिकाएं खारिज की

चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए डाले गए वोटों के साथ...