Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशियों के लिए बहुत खास है आज, जानिए...

आज का राशिफल, इन राशियों के लिए बहुत खास है आज, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 4 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों का आज के दिन कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यवसायिक सहयोगियों की सलाह पर चलकर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आप बदलाव चाहते हैं, तो आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। आपका मन आज किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। लेनदेन से संबंधित कोई समस्या आपको घेर सकती है, लेकिन आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के आज अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। उनके साथ रोमांस के पल गुजारेंगे। पारिवारिक या सामाजिक प्रसंगों में जाना होगा। प्रवास की संभावना है। आप मौज-मस्ती में समय व्यतीत कर सकेंगे। आपको शारीरिक मानसिक खुशियों का अनुभव होगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातक आज के दिन कार्यारम्भ से पहले उचित मूल्याकंन कर लें। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। मेहमानों का आगमन होगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आपको व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी। इस दौरान आप किसी से अपने व्यापार संबंधी सीक्रेट शेयर करने से बचें। अन्यथा कोई दूसरा फायदा उठा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आपके प्रेम पूर्ण रवैये से दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 9

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें और आपके अंदर आज एक्सट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर लगाकर व्यर्थ ना करें। कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में भी आप रुचि बनाए रखेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप संकीर्णता व स्वार्थ का त्याग करके आगे बढ़ेंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 9

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्तता लेकर आएगा। आज आपके परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसमें आपको पूरा दिन निकल जाएगा। शाम तक परिवार के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से यह समाप्त हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सहयोग से किसी प्रॉजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे, साथ ही आपके सुझाव भी सुने जाएंगे जिससे आपको खुशी भी मिलेगी और प्रमोशन के भी चांस बढ़ेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 5

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें मन मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से किसी बात को लेकर बेवजह बहस बाजी हो सकती है। आपको कोई संपत्ति संबंधित कागजात बहुत ही देखभाल का दस्तखत करने होंगे, नहीं तो आप कहीं गलत दस्तखत कर सकते हैं।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के आज कार्यसिद्धि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। मातृ पक्ष से विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर आपकी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी पदोन्नति के साथ आपका कार्यभार भी बढ़ेगा। आपको आमदनी के बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आर्थिक स्तिथि बेहतर बनाने के लिए बड़ों से सलाह ले तो अच्छा रहेगा। अविवाहित हैं तो रिश्ता पक्का होने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा दिन है। फाइनेंस और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 9

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको धन संबंधित कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोग कुछ नए लोगों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलने से वह पूरे होंगे, लेकिन आप अपने खानपान में नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन ऑफिस के काम में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, नहीं तो आज किसी अधिकारी से आपकी कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा और भाई बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी परिजन की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आपके खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। भाई बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा आज पूरी होगी।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 7

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...