Homeधर्मAaj Ka Rashifal 29 August : कुंभ, तुला समेत इन जातकों को...

Aaj Ka Rashifal 29 August : कुंभ, तुला समेत इन जातकों को आज रहना होगा सावधान,आ सकती है मुसीबत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love Rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिजनों की सलाह पर चलकर आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच से लोगों को आसानी से मात दे पाएंगे, लेकिन अपने शारीरिक कष्टों को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। इसका असर उनकी परीक्षा पर पड़ सकता है।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन थोड़ा विचलित और चंचल रहेगा इसलिए मन को एकाग्र करने का प्रयास करें इससे करियर और जीवन के दूसरे क्षेत्रों में आपको कामयाबी और खुशी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगिता, इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के मन में उन्नति और धन वृद्धि के लिए नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। पारिवारिक जीवन में शुभ मंगल स्थिति बनी रहेगी। घर परिवार में खुशी मिलेगी।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान खरीद सकते हैं।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2023

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज मौज मस्ती करने के मूड में रहेंगे, इसके कारण आप बहुत ही खुश महसूस करेंगे। सेहत के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें । किसी को पैसे उधार न दें,फंस सकते हैं। धर्म कर्म में मन लगाएं। यदि आपने किसी को धन उधार दे रखा है तो आपका वह धन वापस मिलने की संभावना है। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से आपको किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के घर में आज के दिन आनंद का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका समय आनंद और उत्साह में व्यतीत होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेग। आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। उसके कारण खुशी का अनुभव होगा। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। आपको बीमारी से राहत मिलेगी। ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे। इससे लाभ होगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख शांति दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे और आप अपने मन कि किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2023 In Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके कुछ खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। किसी जरूरी बात को लेकर आप परेशान थे, तो वह दूर हो सकती है। आपको अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ना होगा, नहीं समस्या होगी। आपको बिजनेस में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान प्रदान कर रहा है। राजनीति में भी आज का दिन इन्हें सफलता दिलाएगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आज कार्यक्षेत्र में लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें, जोखिम वाले निवेश से आपको बचना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने किसी साथी की वजह से उन्नति का मौका मिेलेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकें के ​लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। गलत सलाह देने वाले लोगों की संगति से दूर रहें और अच्छाइयों को अपनाएं जिससे आपका जीवन और अधिक सुंदर बनेगा। आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। ऑफिस में मन लगाकर काम करें।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बिजनेस में कोई फैसला जल्दबाजी में ना ले अन्यथा, आपका कोई काम बिगड़ सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आपके परिवार के सदस्यों का साथ आपके साथ रहेगा। आप अपने घर में कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन किसी का पक्ष लेने से बचना चाहिए। किसी के साथ रुपये का लेन-देन नहीं करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी के साथ मतभेद या तकरार भी हो सकती है। क्रोध पर अंकुश रखना आपके हित में रहेगा। दूसरे लोगों का भला करने में अपना नुकसान न हो जाए इस बात का ध्यान रखें। दुर्घटना का डर बना रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप अपने विरोधियों को भी अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेगे, लेकिन विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो उनका मन इधर-उधर के कामो में लगा रहेगा । यदि आपका कोई मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

 

Latest articles

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

More like this

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...