आज का राशिफल, इन चार रा​शियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 28 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
158

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 5

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। आज के दिन आपको सजग रहना चाहिए। जो युवा विभिन्न खेलों में सक्रिय हैं और भाग लेते हैं, उन्हें जीवन की नई राह मिलने वाली है जिसके वे इंतजार कर रहे थे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है, नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 7

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। यदि आपको कोई परिजन प्रॉपर्टी संबंधी सलाह दें, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करें। परिवार में माताजी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। किसी नये वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम की अधिकता के कारण परेशान रहेंगे। आप अपनी मेहनत और लगन से उसे समय से पहले पूरा करके देंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 7

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। पारिवारिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको मित्रों के सहयोग से अच्छे आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ कोई ट्रिप प्लान करेंगे। जो आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। आप ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को फाइनली पूरा करने में सफल होंगे। आपके परिवार को खुशी मिलेगी। यात्रा के दौरान आप किसी से व्यर्थ में उलझनें से बचें।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 2

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन सम्‍मान प्राप्‍त होगा और आपके काम को कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। आपके प्रदर्शन में सुधार होगा और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। सिंह राशि के लोगों को कहीं से अकस्‍मात रुका धन प्राप्‍त हो सकता है और आपके कोष में वृद्धि हो सकती है।नौकरीपेशा वर्ग में किसी कर्मचारी की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 6

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। आंख संबंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े या विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी करने वालों को अपने अधीनस्थ लोगों से संभलकर चलने की सलाह दी जाती है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबिलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं और नौकरी में कार्यरत लोगों को वेतन वृद्धि अथवा प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी काम को लेकर अपने साथियों से कहासुनी हो सकती है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपकी मेहनत से अच्छे लाभ मिलेंगे। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। किसी कार्य पर धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में जाएंगे। आप अपने रूखे व्यवहार से बचें। आमदनी के अच्छे साधन बढ़ेंगे।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 2

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन अशांत हो सकता है। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म में व्यस्त रहेंगे, जिससे तनाव दूर होगा। भाग दौड भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 5

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का ​दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना दे व अपने मन की सुने और अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। संतान के विवाह में यदि किसी बात को लेकर विलंब हो रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। आप यदि नौकरी में बदलाव की योजना के बारे में सोच विचार कर रहे है, तो तुरंत एक्शन ना ले, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामला में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रेमी के साथ कुछ समय अकेले में बिताने का मौका मिलेगा। विधार्थियों की शिक्षा में चल रही बाधाएं दूर होगी और उनका पढ़ाई में खूब मन लगेगा, जिससे वह परीक्षा में आसानी से सफलता हासिल करते कर सकेंगे। व्यापार में आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके कुछ कामों में समस्या आ सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here