Homeधर्मआज का राशिफल, इन जातकों की सुधरने वाली है आर्थिक स्थिति ,...

आज का राशिफल, इन जातकों की सुधरने वाली है आर्थिक स्थिति , जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 26 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 6

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी, लेकिन धीरे धीरे सभी कार्य बन जाने से मन में प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज दिमागी मेहनत अधिक रहेगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी और धन लाभ के लिए भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी गलतफहमी की वजह से परिवार का माहौल खराब हो सकता है। पैतृक संपत्ति के कार्यों को फिलहाल के लिए रोक देना ही बेहतर होगा अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी हो जाएगी। भाई-बहनों के बीच सहयोग रहेगा, लेकिन मतभेद भी रहेंगे। घर में सुख के साधनों का पूर्ण भोग करेंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कई काम एक साथ हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, जिससे आपके साथियों को हैरानी होगी। आप जीवनसाथी को कही घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 3

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी ने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो बाद में आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों से कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है और आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 8

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना हितकर होगा। मन में बेचैनी रहेगी। विभिन्न चिंताएं सताएंगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ तकरार हो सकती है। आज आप काफी भावुक रहेंगे। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। गलतफहमी के कारण नुकसान हो सकता है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातक आज के दिन किसी काम को शुरू करने से पहले सोच-विचार कर लें, दूरगामी परिणाम बुरे भी हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रह सकता है। नया व्यापार शुरू करने की योजना है तो थोड़े दिन के लिए रुक जाएं। आपके एक फैसले का का सीधा असर आर्थिक स्थिति पर हो सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 7

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास होने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। बच्चे आज किसी बात को लेकर जिद्द करेंगे, आप उन्हें समझनें की कोशिश करे।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 1

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातक आज के दिन कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका पार्टनर आज भरपूर सहयोग करेगा। कोई बड़ा काम आज सरलता से पूरा हो जाएगा। मन उदास होने पर मंदिर हो आएं। काम में रूकावट आने पर अपने पूर्वजों को याद करना शुभ होगा। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 8

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो कोई आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकता है और आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको बाद में समस्या दे सकता है। जल्दबाजी में किसी लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 3

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप बिजनेस के लिए भी कुछ नए उपकरणों की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन दिन की शुरुआत आपके लिए कमजोर रहेगी। आप अपने घर आज किसी भजन कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें व उनकी जरूरतों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 7

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...