Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशियों पर होगी बजरंग बली की कृपा ,जानिए...

आज का राशिफल, इन राशियों पर होगी बजरंग बली की कृपा ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 25 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार के मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे, बच्चें भी आपके साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई घरेलू काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में कोई खास और अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं। पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। साथ ही किसी कम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी भी करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रूझान बढ़ेगा। जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 6

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में लगे रहेंगे जिसके कारण आपको संतान के करियर की चिंता भी हो सकती है। आपको इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 8

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। इस राशि के लोगों को आज अचानक धन मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती हैं। आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 8

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के कैरियर मे अच्छा उछाल आ सकता है, जिसे देख कर आपको खुशी होगी, लेकिन यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उसमे आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 8

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी हैं। नए काम का आयोजन सफल होगा। व्यापार करने वालों तथा नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है। पदोन्नति की संभावना है। अधिकारी से लाभ होगा। धन, मान-सम्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा। किसी से उधार लिया हुआ है, तो आप सभी समय पर लौटाएगे। अगर आपने कोई पहले निवेश किया हुआ है, तो उसका लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 7

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। घर में किसी खुशी का आगमन होगा जिससे घर का महौल अच्छा बना रहेगा। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी पर विश्वास बनाये रखें ,आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपके बड़े भाई आपका साथ देंगें, और भविष्य में आपको सफलता जरूर मिलेगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 8

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपने अंदर एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता मग्न हो सकते हैं। ससुराल से कोई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन फिर भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी को प्रेम करेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज किसी नए दोस्त से बातचीत का मौका मिलेगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 5

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नए लोगों से डील पक्की हो सकती है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करना होगा, क्योंकि आपके कुछ शत्रु आपके ऊपय हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको कोई नयी संपत्ति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के मामले में ढील बरतने से बचना होगा। माता पिता से आप संतान के कैरियर को लेकर किसी बात पर सलाह मशवरा कर सकते हैं।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 1

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक है। बिजनेस बढ़ाने की सोच सकते हैं। करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें सोच समझकर कदम रखने की जरूरत है। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे, तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3

Latest articles

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

More like this

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...