Homeधर्मआज का राशिफल, इन 4 राशियों का भाग्य देगा साथ ,जानिए सभी...

आज का राशिफल, इन 4 राशियों का भाग्य देगा साथ ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 23 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों को आज कारोबार में भागदौड़ रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं।दिन मिला-जुला रहेगा। बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिलेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। धन का अनावश्यक खर्च होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें। धार्मिक आयोजन में भाग लेने से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी बात तनाव भी मिल सकता है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जाताकों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जो पिछले कुछ वर्षों में मिले है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसका गुस्सा आप पर निकलें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सोशल मीडिया के जरिए आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातक आज अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि टेंशन हो रही थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। यदि आपको आज किसी नई योजना में धन लगाने को मिले, तो पहले सोच विचार अवश्य करें । सरकारी मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें ढील बिल्कुल ना दें। किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 2

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिन शुभ रहेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन किसी अन्य पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिल सकता है। व्यवसाय कार्य सफल होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। कार्यभार बढऩे से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 9

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातक उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग में करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपकी कार्यशीलता के लिए समाझ में सम्मानित किया जा सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातक आज कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और संतान को लेकर आप कुछ धन संचय कर सकते हैं, जो आपके लायक रहेगी, लेकिन किसी काम के लिए आपको कोई योजना बनाकर चलना ही बेहतर रहेगा। आपका लोगों के प्रति विश्वास और गहरा होगा, लेकिन लेन-देन में जल्दबाजी ना दिखाइएं, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। विदेशों से व्यापार कर रहें लोगों को आज कुछ करने का मौका मिलेगा। आपकी अपने किसी मित्र से बहसबाजी हो सकती है। घर व बाहर आप अपने कामों में तालमेल बनाकर रखे, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 1

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों को आज कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा। धन के आगमन से मन प्रफुल्लित होगा और पारिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक दायित्वों का ठीक से निर्वहन कर सकेंगे, लेकिन किसी की बात का बुरा लग सकता है और परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। धन के लेन-देन से बचें।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है, साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को फायदा भी हो सकता है। प्रोफेशर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपका समाझ में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 1

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आज आप किसी व्यक्ति के बहकावे में ना आए और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह लंबी लटक सकती है। व्यापार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर मिलने आ सकता है, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं और आपका कोई लेन-देन यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो आप उसे उतारने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय ध्यान अवश्य रखें।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के व्यावसायिक क्षेत्र में आज विस्तार की संभावना रहेगी और आय प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी मेहनत से उच्चाधिकारी को प्रसन्न रख सकेंगे। छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 1

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभर राशि के जातकों के लिए आज का ​दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आगर आप कला के क्षेत्र से जुडें है तो आज समाझ में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जो छात्र कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं तो उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। परिवारिक के साथ समय बिताने से घर का महौल खुशनुमा रहेगा।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 7

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है और कुछ नये संपर्को से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखना होगा और यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकता है। घर परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो उसे घर से बाहर ना जाने दे, नहीं तो लोग उसका फायदा उठा सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 8

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...