Homeधर्मआज का राशिफल, ये जातक रहें सचेत वरना होगा नुकसान , जानिए...

आज का राशिफल, ये जातक रहें सचेत वरना होगा नुकसान , जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 22 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

- Advertisement -

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना रहेगी। अधिक मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन शारीरिक शिथिलता से मानसिक चिंता बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। व्यापार में अवरोध आने की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखना होगा और यात्रा पर जाने से बचना होगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको अपनी मेहनत से बढ़कर लाभ मिलेगा। रचनात्मक क्षमता और बुद्धि कौशल से भी आप आज लाभ अर्जित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज उत्साहपूर्ण रहेगा। पिता पक्ष से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वाणी व्यवहार द्वारा आप बेहतर लाभ पा सकते हैं। नौकरी में महिला वर्ग के जातकों से आपको सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 9

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातका आज उत्साहित और ताजगी का अनुभव कर सकेंगे। अच्छे कपड़े और आभूषण खरीदने का योग बन रहा है। स्वादिष्ट भोजन करेंगे और सगे-सम्बंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति प्राप्त कर सकेंगे। वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपको खर्च पर काबू रखना होगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई निर्णय न लें। परिवार में आज किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आपको आज किसी नए मकान, दुकान,भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आप माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 1

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव को खत्म करने वाला होगा। काफी समय से चली आ रही परेशानी का आज अंत हो सकता है। पिताजी की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। महिलाएं अपने आत्मसम्मान के लिए लड़े, नहीं तो आगे परेशानी हो सकती है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे, अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 7

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपको परेशान करेगी। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आप किसी को कोई काम सौंपेंगे तो वह समय रहते पूरा होगा।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी तारीफ़ करेंगे। आपके घर पर अचानक आपके किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होगा। बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करने की जरूरत है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी। आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 3

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सफल होंगे। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 3

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातक आज जल्दबाजी में निर्णय न लें, आगे परेशानी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने शत्रु पर आज आप हावी रहेंगे। माता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। सेहत को लेकर थोड़ी भी लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। पेट संबंधी परेशानी का आज निवारण हो सकता है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। किसी करीबी मित्र की मदद करेंगे। आपका विदेश मे रहने वाला मित्र आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके हुये कामों को भी पूरा करेंगे। घर में बड़े बुजुर्गों का प्यार आपको मिलेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय में कमी और खर्चों में वृद्धि रहने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। हालांकि, अधिक परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। साथी-कर्मचारी आपको सहयोग देंगे। शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 3

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...