Homeधर्मAaj ka Rashifal 22 December 2023: वृष, धनु, कुंभ समेत इन राशियों...

Aaj ka Rashifal 22 December 2023: वृष, धनु, कुंभ समेत इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे।आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपने गिले-शिकवे दूर करने में कामयाब होंगे। यदि आप आज संपत्ति का कोई सौदा करते हैं तो यह आपके लिए घाटे का सौदा रहेगा, इसलिए कुछ समय रुकें। नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप व्यर्थ के झगड़े और झंझटों से दूर रहें। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको कार्यक्षेत्र में आज मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करना बेहतर रहेगा परिवार में सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यापार कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों का आज अधिकांश समय आराम से बीतेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में योगदान देने से आपको प्रसिद्धि और सम्मान मिलेगा। स्वभाव में थोड़ी जल्दबाजी रहेगी, फिर भी आप अपने पराक्रम से बिगड़े हुए काम बना लेंगे और प्रतिस्पर्धी झुक जायेंगे। आर्थिक लाभ संतोषजनक रहेगा। संपत्ति और कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन की उलझनें परिजनों के साथ विचार-विमर्श से सुलझ जाएंगी। संतान की प्रगति से आप प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2023

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र लापरवाही न करें। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करेंगे। लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में आज सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। ऑफिस में दिन ठीक ठाक रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। शाम को थकान महसूस हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। वाद विवाद से आज दूर रहें। छात्रों को आज अतिरिक्त मेहनत करने से ही सफलता हाथ लग सकती है।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में आज सुधार की संभावना है। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी, कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। उन्नति के योग हैं। व्यापार में उत्तम लाभ के योग हैं, नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2023 In Hindi

तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। आज आप अपने व्यस्तता के कारण आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहेंगे। आज आपको काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। यदि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई समस्या आती है तो आपको धैर्य रखना होगा और उसका समाधान ढूंढना होगा, अन्यथा आपके परिवार का कोई व्यक्ति आपको गलत सलाह दे सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर उनके लिए किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप चिन्तित है, तो आपकी वह चिंता व्यर्थ होगी। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे, जिससे आप परेशान रहेंगे।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में कम मेहनत से ही अधिक मुनाफा होगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। आज कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात अपने परिजनों से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। बिजनेस में आज अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अतिरिक्त कार्य भार दिया जा सकता है।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन हल्का सा तनावपूर्ण रह सकता है।पैसे की तंगी परेशान कर सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है, मेहनत करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है, अजनबियों से सावधान रहें। वाद विवाद से आज दूर रहें। नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय और नौकरी में इच्छित प्रगति मिलने से आप दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारों से सभी प्रभावित होंगे। निवेश से विशेष लाभ होने की संभावना है। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। परिवार के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अपेक्षाकृत ठीक रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों की आज के दिन धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा कर लेने का दिन है। निष्ठा से किया गया कार्य पराक्रम व आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। व्यापार में उत्तम लाभ की संभावना है। नौकरी कर रहे जातक आज विवाद से दूर रहें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...