मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में आप पूरी सावधानी से आगे बढ़े। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं भाई बहनों की सलाह आपके बिजनेस लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने मन की कोई ईच्छा अपने पिताजी से जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि वाले जातकों का किया गया परिश्रम आज सार्थक होगा। पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, उसका वैसा ही परिणाम आपको अवश्य मिलेगा, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 9
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कष्टदायी होने से हर काम में सावधानी बरतें। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें, ताकि बात ना बिगड़ें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 1
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि होगी। आप किसी नए कार्य को करने की भी योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल बिताएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के पद में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 5
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कई बड़े फायदे होंगे । इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में किसी बड़ी डील का अवसर मिलेगा। इस राशि के छात्रो को आज थोड़ा सावधानी बरतनी होगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपको व्यवसाय संबंधी किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो कुछ अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कामों में भी कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर होंगे और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 6
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहने वाला है। आप परिजनों के साथ कहीं घूमने के लिए जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो वह लटक सकते हैं और पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, जो किसी रोग से पीड़ित हैं, उन्हें आज के दिन पूरा लाभ मिलने के आसार हैं। अनावश्यक खर्च से बचना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। व्यापार में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ आपको सुकून देगा और कार्यों से भी राहत मिलेगी।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 9
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन अध्यात्मक की तरफ रहेगा। आज आप ऑफिस के रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नत भी किया जा सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकते हैं। आज परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन आपको कामयाबी मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा। जमीन में निवेश करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप किसी से जिद व अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर काम ना करें। राजनीति में हाथ आजमा रहें लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपके सुख व समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और निजी विषयों में आप पूरी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 8
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन आगे बढ़ने के लिए रहेगा, लेकिन उन्हें अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी वह कुछ कर सकेंगे। आप अपने किसी कानूनी संबंधित मामले को लेकर सावधानी बरतें और उसमें ढील ना दें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास रंग लाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2