मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रह सकता है। आपका आज किसी नये वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। किसी कानूनी मामले में आप सलाह मशवरा करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के विरोधी आज के दिन कार्यस्थल पर सक्रिय रहेंगे ऐसे में आपको इससे बचने का प्रयास करना होगा, क्योंकि यह लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारी जो लोन लेना चाहते हैं, उनको कुछ समय का इंतजार करना होगा, ज्यादा ब्याज दर पर लोन लेना भविष्य में आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे, जिसके चलते पूरे घर का माहौल अच्छा होता नजर आएगा।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 8
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, जिन्हें आपको चूकना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 3
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस खबर से कोई बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होने की संभावना रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 7
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन विलंब से ही सही, लेकिन कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस या घर में उत्तरदायित्व का बोझ बढ़ेगा। जीवन को अधिक गंभीरता से लेंगे। नए संबंध स्थापित करने या काम के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 2
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में धन को लगाना नुकसान दे सकता है। आपके पिताजी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो उसमें भी आज आपको निजात मिलेगी। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें। यदि आपने आज किसी से धन उधार लिया, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आप सोच विचार कर सकते हैं।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों को आज संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं मिलने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। पूर्व में की गई किसी गलती के लिए आज पछताना पड़ेगा, लेकिन परिस्थितियों में सुधार आने से वह समाप्त हो जाएगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन छोटे-छोटे कामों के लिए भी कर्मचारी आप पर निर्भर रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 1
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जो जातक विदेशी कंपनियों में जॉब करते हैं, उन्हें नौकरी को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज का दिन उनके लिए सामान्य ही रहने वाला है, आज वह न तो ज्यादा लाभ की स्थिति में रहेंगे और न ही घाटे की। युवाओं को नई चीजों को सीखने के अवसर मिलेंगे, इसके साथ ही जो लोग विधिवत अध्ययन करना चाहते हैं वह एडमिशन ले सकते हैं आज का दिन उचित है। अपना कुछ समय परिजनों के साथ भी व्यतीत करें। आज के दिन सेहत का ध्यान रखना होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 6
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, लेकिन आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई परिजन लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 1
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 6
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा, लेकिन परिजन किसी तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। घर में मेहमानों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी ऐसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 3
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के बिजनेस कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन आप अपनी योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तो बाद में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने किसी परिजन से अपने मन की बात कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 2