Homeधर्मआज का राशिफल, इन चार राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानिए...

आज का राशिफल, इन चार राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 19 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कठिन परिश्रम से अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग रहेंगे। कारोबारी व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा। सोच-विचार कर ही कोई भी फैसला करें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है और यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। परिवार में यदि किसी से कुछ पुराने गिले-शिकवे चल रहे हैं, तो आप उन्हे न उखाडे़ं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों का पारिवारिक और व्यवसायिक क्षेत्र में दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा। दोनों जगहों पर आवश्यक चर्चाओं में व्यस्त रहने वाले हैं। काम का भार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज का दिन शुभ है और आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। नौकरी वालो के लिए आज का दिन पदोन्‍नति का है। आजीविका के साधन बढ़ेंगे। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आज संतान के करियर के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 2

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातक आज जो भी काम करेंगे उसे लेकर मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन यदि आप किसी कार्य को पूरा कर पाएंगे तो उसमें आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापारियों की आय में वृद्धि होने से खर्च बढ़ सकते हैं। घर का सकारात्मक माहौल आज आपके मूड को खुश करने के लिए काफी अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज किसी अधिकारी के सहयोग से सुलझ जाएगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 4

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी । जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब का ऑफर आएगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने के योग बने हुए है। आपके व्यापार में अच्छा लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा, और रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के संकेत है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों को नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपको किसी परिचित की सहायता से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, जिससे आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कुछ समय आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अधिकतर समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा में लगाने से खुशी मिलेगी। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में मददगार होंगे।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 2

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्च आपकी समस्या बनेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो इसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 8

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लकी रहेगा। आप अपने खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे। लेकिन आलस से बचना होगा। इस दौरान कुछ तनाव रहेगा आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। जिससे आपको लाभ मिलेगा। अचानक परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज निवेश के नए अवसरों पर तत्काल फैसला लेना शुभ हो सकता है। कोई अच्छी खबर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी। लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फायदेमंद साबित होगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घूमने जा सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। नए लोगों से परिचय हो सकता है। दफ्तर में बचा हुआ कार्य पूरा होने की वजह से मन का बोझ हल्का होगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते है।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 3

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...