Homeधर्मआज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए सभी 12 राशियों का हाल,...

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 19 March | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं। किसी पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, उनके पद में भी बढ़ोतरी के योग हैं।

लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 7

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृषभ राशि के जातक आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। खाने-पीने के साथ लापरवाही भारी पड़ सकती है। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह कारगर साबित होगी, जिससे आपके कारोबार में तरक्की होगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा।

लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई खुशियां लेकर आया है। आप अपने काम व निर्णय को अपने परिवार वालों के साथ बैठकर साझा करेंगे। आप नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे की बाहर दुनियां में कितने नए अवसर हैं। इस राशि के जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 8

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातक आज अपने भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा कर सकते हैं। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आज किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव रह सकता है।

लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 9

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपना उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। हालांकि, आज आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा अशांत रह सकता है। हिम्मत और धैर्य से काम लें, नहीं तो जल्दबाजी में कुछ नुकसान हो सकता है। आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। यदि कोई निवेश करना चाहता है तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षा में सफलता से प्रशंसा होगी। सीनियरों के द्वारा आय को बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे। सेहत का ध्यान रखें। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे।

लकी रंग – मजेंटा
लकी नंबर- 6

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लिए लाभदायक रहेगा। आपके काम में कुछ ख़ास सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जायेगा। काफी दिनों से नया वाहन लेने का विचार आप अपने घरवालों के साथ करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है कॉलेज में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको बिजनेस के कारण किसी दूसरे राज्य की यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा लाभदायक रहेगी।

लकी रंग – मजेंटा
लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा यात्राएं होंगी जो आपको खुशी देंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आय में भी बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने मन की बातों को किसी के साथ साझा नहीं करें। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बढ़िया है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे जातकों को कल अच्छी डील मिल सकती हैं। जो युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 2

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च बढ़ाने वाला है। आज आपके सामने कुछ नए खर्चे आ सकते हैं। जो आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। इन खर्चों के कारण आपका बजट भी बिगड़ सकता है। आज शाम से लेकर रात तक छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। संतान की ओर से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें।

लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 9

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातक आज रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। दूसरों की भी सहायता के लिए आगे बढ़कर कार्य करते हुए नजर आएंगे। धन लाभ के संकेत हैं, पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। आज आपको नौकरी परिवर्तन संबंधित कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आप का मनोबल बढ़ाएंगे।

लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 4

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उमंग लेकर आया है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रुचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी।

लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। रिश्तो में वाद-विवाद की संभावना दिख रही है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। शोध कार्य में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय में चूक हो सकती हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 8

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...