मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज धार्मिक यात्रा के योग हैं। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 5
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के व्यापार में आज के दिन वृद्धि होगी, साथ ही व्यापार के सम्बंध में सौदे लाभदायक सिद्ध होंगे। आपकी आय का स्रोत बढ़ेगा। मित्रों और बुजुर्गों से लाभ होगा। उनके साथ आनंद के पल गुजार सकेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशी तथा संतोष प्राप्त कर सकेंगे। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। दोस्तों से आपको सम्मान और लाभ प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह का होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। छोटे बच्चे काफी खुश नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज आपको ससुराल पक्ष से कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए सावधान रहें। मौसम में बदलाव के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी और आपके कुछ नए सौदे फाइनल हो सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 6
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं आज उन्हे धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे है। आप जो काम कई दिनों से टाल रहे थे, आज उसे निपटा लेंगे। कुछ खास लोग मददगार साबित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। जॉब चेंज करने और साथ ही इनकम बढ़ाने के लिए भी विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 2
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति भरा रहने वाला है। आप किसी सरकारी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है और व्यापार में दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी शुभ कार्य को करने का आपको मौका मिल सकता है। यदि आपने किसी पर भरोसा किया था, तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है और स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या पहले से आपको चल रही थी, तो आपके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपको अपने परिवार की जरूरतों पर कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आज आपको बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी आपकी रचनात्मक गतिविधियों से प्रभावित होंगे और आवश्यक कार्यों में आपकी सलाह लेंगे और आपकी लव लाइफ सुखद रहेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें धन भी खर्च होगा, लेकिन इससे आपके यश में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता आज समाप्त होगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 6
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखपूर्वक गुजरेगा। बौद्धिक चर्चाओं में दिन गुजरने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति से कोई बड़ा काम आसानी से कर पाएंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक ताजगी का आभास होगा, लेकिन मन में आने वाले नकारात्मक विचार आपको प्रभावित करेंगे।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 8
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम की योजना बना सकते हैं। साथ ही किसी खास काम के लिए सोचने-समझने में थोड़ा समय लगेगा। संभलकर रहें कोई मौका हाथ से निकल ना जाएं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों का भाग्य आज साथ दे रहा है । छात्रों के लिए विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन नौकरीपेशा छात्रों को अपने काम में एकाग्रता बनाए रखनी होगी और अपनी वाणी से अधिकारियों को प्रसन्न करना होगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से समाप्त होगा। व्यापार में धन प्राप्ति में कुछ कठिनाई आ सकती है। माता पक्ष से लाभ की संभावना है। शाम के समय माता के लिए कोई उपहार ला सकते हैं।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओं से यदि कुछ बाद विवाद चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती रहेगी। आपका कोई पुराना लेन देन चुकता हो सकता है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 9
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभर राशि के जातक आज शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। परिजनों एवं मित्रों के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं। आध्यात्मिकता में आपकी रुचि रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 5
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और यदि आपका कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो वह सफल होगा और उसमें आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही रुकावट समाप्त होंगी, जो उनकी सफलता के मार्ग प्रशस्त करेंगी, लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5

