मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। व्यवसाय में कुछ बड़े बदलावों को लेकर आ रही समस्याओं को दूर करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखरकर आयेगी। आपकी नेतृत्व कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी और साझेदारी में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें भी आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 2
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आप लोगों की बातों में ज्यादा न आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं।
शुभ रंग -पीला
शुभ अंक- 6
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आएगा। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आएगा। आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। अगर आपको कोई समस्या है, जिसे आप सॉल्व नहीं कर पा रहे तो अपने माता पिता से इस पर राय जरूर लें, अच्छी सलाह मिलेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता में गुजरेगा। मित्रों और संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धन खर्च के योग हैं। विवादजनक प्रसंगों को आज टाल दें। संभव हो तो कहीं बाहर न जाएं। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi
सिंह राशि के जातकों का आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी का अनुभव होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरी करने वालों को नौकरी की चिंता रहेगी। पानी वाली जगहों से दूर रहें।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों का आज शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आप प्रेमपूर्ण संबंधों से अभिभूत रहेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनसे लाभ भी मिलेगा। विरोधियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी काम में गलत कदम से हानि हो सकती है। आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवार में अनुष्ठान होने का योग बन रहा है। अधिकारियों के सहयोग से रुके काम में सफलता मिलेगी। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। बाहर के खान-पान से परहेज करें,आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं, काम में सफलता जरूर मिलेगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन अपने कामों में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर आज नियंत्रण बनाएं रखे, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको कोई काम में बिना सोचे समझे हाथ डालने से बचना होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। इससे किसी के साथ उग्र तकरार हो सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। दुर्घटना से बचें। अत्यधिक खर्च होगा। अदालत संबंधी काम-काज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। आज के दिन घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र और नौकरी, व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी बड़े लाभ की प्राप्ति के लिए रहेगा और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपकी कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को आज गति मिलेगी। आपकी कुछ वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 6
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातक आज तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। विरोधी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7