Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशियों का होगा भाग्योदय,जानिए सभी राशियों का हाल...

आज का राशिफल, इन राशियों का होगा भाग्योदय,जानिए सभी राशियों का हाल | Aaj Ka Rashifal 16 March | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

Published on

- Advertisement -

मेष राशि | Aries| Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने अधिकारों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही जिन लोगों के संतान के विवाह की बात चल रही है, उनके विवाह से संबंधित विषयों में प्रगति होगी। आज आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है, इससे वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। कारोबार में आज कमाई अच्छी रहेगी। अचानक धन लाभ का योग भी बन रहा है।

लकी रंग – मजेंटा
लकी नंबर- 9

वृषभ राशि |Taurus| Vrishabha Rashi

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। विधार्थियो ने यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे, जिसका आपको फल भी अवश्य मिलेगा। व्यापार से जुड़े कुछ मामले आपका सिर दर्द बन सकते हैं, जिन्हें आप को नजरअंदाज नहीं करना है।

लकी रंग – काला
लकी नंबर- 1

मिथुन राशि | Gemini | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों को आज शारीरिक और मानसिक ताजगी और खुशी का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। आज आपके पास मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध होंगे। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 8

कर्क राशि | Cancer | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही शानदार रहेगा। आपको जो लंबे समय से धन की जरूरत थी वह आज आपको मिल सकता है। आज शाम को आप अपने परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ समय बिताएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको भविष्य में आर्थिक लाभ देगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनके लिए आज नए विचार आएंगे, जिससे वे अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं।

लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 2

सिंह राशि | Leo | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस-पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आज आप थोड़े उलझन में पड़ सकते हैं। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। आप जो भी कार्य करेंगे वो आपके फेवर में होगा। अपना काम समय से पूरा करने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा ले तो आपका काम आसान होगा।

लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 7

कन्या राशि | Virgo | Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों को आज थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा, मन चिंताओं से घिरा रहेगा। माता से संबंधों में तनाव होगा अथवा उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखें। मकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra | Tula Rashif

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन पुराने कर्जा से मुक्ति दिलवाने वाला रहेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी जरूरी काम के लिए शॉपिंग पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि | Scorpio | vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने व्यवसाय के सिलसिले में किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। लेकिन, आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह तो ले लेकिन, किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेगे। दोपहर के समय महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आज के दिन आपको हर जगह पर सराहना मिलेगी। साथ ही आपकी लव लाइफ भी सुखद रहेगी।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

धनु राशि | Sagittarius | Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आप अपने अंदर की नई क्रिएटिविटी को बाहर निकाल कर रखेंगे, जिसे देखकर लोग भी हैरान होंगे। आपका ध्यान अपने से ज्यादा औरों के कामों पर होगा, जिससे आपको बाद में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कुछ नए अधिकार दिए जाएं, तो आप उनका गलत इस्तेमाल ना करें।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 5

मकर राशि | Capricorn | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से भी मदद मिलेगी। आंखों का विशेष रूप से ध्यान रखें।

लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

कुंभ राशि | Aquarius | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, उन्हें बेवजह काम को लेकर समस्या हो सकती है। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ देकर जाएंगी।

लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 8

मीन राशि | Pisces | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी है। आज यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। मायके पक्ष से भी आपको मान-सम्मान मिलने के आसार हैं, आज आपको कुछ अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। शाम के समय इससे आपको परेशानी हो सकती है। आज आपको पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा।

लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 7

Latest articles

भरी संसद में मेरी मां का अपमान हुआ, सत्याग्रह प्रदर्शन में गरजी प्रियंका गांधी -शहीद के बेटे को कहा गया देशद्रोही

बीरेंद्र कुमार झा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने पूरे देश...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को फिर दिया 100 विधायकों वाला ऑफर, सीएम योगी पर किया ये दावा

बीरेंद्र कुमार झा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव...

लैंड फॉर जॉब स्कैन को लेकर सीबीआई ने तेजस्वी से 9 घंटे तक किए सवाल, 4 लाख की कंपनी का दफ्तर 150 करोड़ के...

बीरेंद्र कुमार झा शनिवार को रेलवे नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के...

अमेरिका के मिसीसिपी में आया विना​शकारी बवंडर, 23 की मौत, दर्जनों घायल (VIDEO)

न्यूज डेस्क अमेरिका के मिसिसिपी में शुक्रवार की देर रात आए बवंडर ने भीषण तबाही...

More like this

भरी संसद में मेरी मां का अपमान हुआ, सत्याग्रह प्रदर्शन में गरजी प्रियंका गांधी -शहीद के बेटे को कहा गया देशद्रोही

बीरेंद्र कुमार झा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने पूरे देश...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को फिर दिया 100 विधायकों वाला ऑफर, सीएम योगी पर किया ये दावा

बीरेंद्र कुमार झा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव...

लैंड फॉर जॉब स्कैन को लेकर सीबीआई ने तेजस्वी से 9 घंटे तक किए सवाल, 4 लाख की कंपनी का दफ्तर 150 करोड़ के...

बीरेंद्र कुमार झा शनिवार को रेलवे नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के...