Homeधर्मAaj Ka Rashifal, 15 October 2023: नवरात्रि के पहले दिन सूर्य की...

Aaj Ka Rashifal, 15 October 2023: नवरात्रि के पहले दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी नई योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातकों को आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पानी वाली जगहों से दूर रहें। जमीन और संपत्ति के कागजात पर ध्यान से हस्ताक्षर करें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ बने रहेंगे।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी रचनात्‍मक है और आज आप जो भी कार्य मन लगाकर करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको कुछ वक्‍त आराम करने का मौका भी मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। सीनियर का सहयोग मिलने से आप करियर में आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2023

कर्क राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में साझेदारों से सहयोग और लाभ मिलेगा। चंद्रमा का संचार आज तुला राशि में होने से आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें कड़ी मेहनत और लगन पूर्वक प्रदर्शन करना होगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार बहुत अधिक ठीक रहेगा यदि आपके बहुत समय से कोई कार्य अटके हुए थे तो आज सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के ऑफिस में बहुत अधिक कार्य हो सकता है जिसके कारण आपको थकान अनुभव हो सकती है और सर दर्द भी परेशान कर सकता है। अविवाहित लोगों की बात करें तो अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में शुभ होगा। अकस्मात धन लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी में काम करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के आसार हैं। दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपसी रिश्तों में दरार पड़ने के आसार हैं। अधिकारियों की और से बड़ी मदद मिल सकती है।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2023 In Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी दूसरे काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपकी आधुनिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहेगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। ऑफिस से जुड़े काम समय से पूरे हो जाएंगे और आप कुछ वक्‍त परिवार को भी दे पाएंगे। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके घर माहौल आनंदपूर्ण रहेगा। आज किसी के साथ पैसों का लेनदेन न करें। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातका आज के दिन धार्मिक बने रहेंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपका व्यवहार भी आज अच्छा रहेगा। गलत कामों से दूर रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। दोपहर के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलता भरा रहेगा। आपके काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों को आज पारिवारिक जीवन में संभलकर चलना होगा। यदि आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज आपके बीच इसे लेकर बहस हो सकती है, लेकिन आपका जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। लव लाइफ में अगर आपने अभी तक अपने प्रेमी से अपने प्यार का इजहार नहीं किया है तो वे आज आप अपने दिल का हाल प्रेमी के सामने रख सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को आज पद प्रतिष्ठा में लाभ की खुशी मिल सकती है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। बिजनेस में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छात्रों के लिए आज बहुत अधिक मेहनत वाला रहेगा। आज जीवनसाथी से कोई अच्छी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सूझबूझ से काम लेने का है। जोखिम भरे काम को पूरा करने के लिए बड़ों की सलाह जरूर लें। छात्र अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर कर पाएंगे. आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। खान-पान में तले भुने भोजन न करें। घर में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, कम बोलें।

Latest articles

मोदी का करिश्मा,चौहान का काम और लाडली बहना ने कर दिया खेल, शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया क्रेडिट

विकास कुमार वाकई में एक अकेले मोदी कांग्रेस पर भारी पड़ गए,तीन राज्यों में मोदी...

तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा भीषण चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, PM मोदी ने लिया हालात का जायजा

न्यूज डेस्क बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान मिचौंग में...

IND vs Aus 5th T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, 4-1 से श्रृंखला की अपने नाम

न्यूज डेस्क भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोमांचक...

More like this

मोदी का करिश्मा,चौहान का काम और लाडली बहना ने कर दिया खेल, शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया क्रेडिट

विकास कुमार वाकई में एक अकेले मोदी कांग्रेस पर भारी पड़ गए,तीन राज्यों में मोदी...

तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा भीषण चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, PM मोदी ने लिया हालात का जायजा

न्यूज डेस्क बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान मिचौंग में...

IND vs Aus 5th T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, 4-1 से श्रृंखला की अपने नाम

न्यूज डेस्क भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोमांचक...