मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस कर रहे जातकों को मनचाहा लाभ मिलेगा। समाज और व्यापार में कद बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपको धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं, नौकरी कर रहे जातकों की कार्यस्थल में आपकी प्रशंसा होगी। बॉस द्वारा दिए गए काम को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 4
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है। आपको अपने किसी आवश्यक कार्य के पूरा ना होने से निराशा होगी, लेकिन भाई व बहनों के विवाह में यदि कोई बात आ रही थी, तो वह दूर होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी और आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा और आप महत्वपूर्ण कार्यों में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपके किसी अधिकारी से बहसबाजी चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी, लेकिन आप अपने कामों से को समय से पहले पूरा करके देंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 8
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातक आज के दिन घर की सजावट पर समय और धन दोनों खर्च करेंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा तथा पदोन्नति होने की भी संभावना बनी रहेगी। घर परिवार में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सरकारी कामों में लाभ प्राप्त हो सकेगा। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरा कर सकेंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के मन में आज के दिन परोपकार एवं दान पुण्य की भावना रहेगी और शुभ कार्यों पर धन खर्च करेंगे। आत्म विश्वास के बल पर किए गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य कुछ धन खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू कर पाएंगे जो भविष्य में आपको लाभ प्रदान करेगा। आपकी कार्यकुशलत और प्लानिंग से विरोधी पस्त होंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 5
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों का आज कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। कुछ भ्रामक धारणाओं का खंडन होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातक आज का दिन बेहतर तरीके से बिताएंगे। आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपके लिए कोई शुभ सूचना आ सकती है। आपको नए अवसर के साथ कुछ नया अनुभव भी मिलेगा। व्यापारियों को अप्रत्याशित सफलता के साथ लाभ मिलने के योग हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सक्सेस मिलने की संभावना बन रही है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 2
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन अनिश्चितता और सुख व शांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता से काम करने में उत्साह रहेगा। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से काम पूरे कर सकेंगे। सही खर्च के कारण अपको टेंशन नहीं होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 7
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों को आज के दिन विद्या, बुद्धि और कार्यकुशलता के बल पर जीत हासिल होगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में असंभव लगने वाले काम को भी मेहनत से सफल बना सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपके काम बनेंगे, अधिकरी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग प्राप्त होगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा, प्रभाव प्रतिष्ठा का लाभ पाएंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 7
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आपको खुशी होगी। जीवनसाथी से आपको अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा और आपकी बुद्धिमत्ता में आप आगे बढे़ंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। भौतिक वस्तुओं पर आप पूरा फोकस बनाएं रखेंगे और आपका किसी नए भूमि व वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 6
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र मे कुछ नहीं संबंधों से लाभ मिलेगा और परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को खुशी मिलने से उनकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और किसी कानूनी मामले में आप अपने विरोधियों को भी आसानी से परास्त कर पाएंगे।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 2
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों को आज के दिन अपने रिश्तेदारों के साथ मेल मिलाप बढ़ाने का मौका मिलेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। आज कुछ ना कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी के द्वारा कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे। नया भवन खरीदने के लिए आज अच्छा मौका है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4