आज का राशिफल, इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 14 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
195

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के उन जातकों को आज आर्थिक लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अधिक अवसर मिलेंगे। व्यापार धंधे में भी लाभ हो सकता है। आपके द्वारा नए काम और नई योजना पर काम की संभावना है। लंबी यात्रा हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति हो सकेगी।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 7

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नए अवासर मिलेंगे, कारोबार से संबंधित ही यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 1

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। बिजनेस में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में बाहर जाएंगे। छात्रों को विदेशों से भी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 6

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। आज आप किसी मित्र की आर्थिक सहायता करेंगे। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज धनलाभ के योग हैं। आज आपका मन किसी नए काम को करने में लगेगा, आप उत्साहित होकर काम करेंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों का सामाजिक दायरा आज बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कुछ नए दोस्त भी आपके बनेंगे। अगर आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी पक्षों को ध्यान से देख लें। आज आपके व्यापार में अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। आज के दिन उन्हीं कामों को करने की कोशिश करें, जिसमें सफलता मिलने की ज्यादा उम्मीद हो।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 5

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान के विवाह को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे । जल्दबाजी या आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने काम में ढील नहीं बरतनी है, नहीं तो बाद में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए वाहन की खरीदारी करने का सपना पूरा हो सकता है।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के इन जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। नई नौकरी का ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी व पद में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय बढ़िया है। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। परिवार वालों को लेकर धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 4

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपके अच्छे कामों की सराहना करेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे जो आपके लिए भविष्य में काम आएंगे। आज व्यापार में अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 8

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेने से बचें। आप भविष्य के लिए किसी कार्ययोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सभी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा अन्यथा अधिकारीगण नाराज हो सकते हैं। विदेश में काम करने की इच्छा रखने वाले जातकों को आज इस संदर्भ में प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें और वाणिज्यिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। पारंपरिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप यदि संतान को कोई बात समझाएंगे, तो वह आपकी बात अवश्य मानेगी। आपके खर्चे बढ़ने से आपको थोड़ी समस्या होगी । आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 1

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। किसी पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। संतान की सेहत में पहले से सुधार होगा। किसी यात्रा पर जाने के योग है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here