आज का राशिफल, इन राशि वालों को होगी धन हानि,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 11 April 2023 | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
156

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातक आज के दिन काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, हालांकि काम का बोझ आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। आपको उन लोगों से बचना चाहिए जो आपसे कर्ज मांगते हैं और फिर उसे चुकाते नहीं हैं। वाणी पर अंकुश रखें,अपनों के लिए कुछ भी कठोर कहने से बचें,इससे बाद में पछतावा हो सकता है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 7

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। आपके मित्र भी आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे। रुके हुए धन का आगमन हो सकता है। छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। माता पिता संतान को अच्छी नौकरी मिलने से काफी खुश नजर आएंगे।
लकी रंग – मजेंटा
लकी नंबर- 8

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोरंजन और आनंद से भरा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा। परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 1

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन आय व्यय में संतुलन बनाए रखना होगा। आप। वैवाहिक जीवन में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा और आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। आपको किसी आवश्यक सूचना के मिलने से खुशी होगी। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप अपने कामकाज में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं लेकिन शाम तक कार्य बेहतर तरीके से पूर्ण भी हो जाएंगे। आप किसी काम के टारगेट को आज पूरा कर लेंगे साथ ही दूसरे टारगेट पर विचार भी करेंगे। आज छात्र किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन अपने गुप्त शत्रुओं से छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, शाम तक सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस में आज अपने विरोधियों से बचकर रहें। सामाजिक जीवन में भागीदारी बढेगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 9

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातक आज अपनी योग्यता के अनुरूप कामयाबी हासिल करेंगे। किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। परिवार में यदि आप किसी से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमे वाणी की मधुरता बनाएं रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और बिजनेस के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निजी मामलों में आप सावधानी बरतें।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातको को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। छात्र इधर-उधर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में कम मन लगाएंगे, जिससे मनचाहा परिणाम प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको विदेशों से यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही है, तो वह आज दूर होगी। आपको अपने जल्दबाजी के कामों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे। अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया गुजरने वाला है। छात्रों के लिए दिन मेहनत का है। बिजनेस ठीक रहेगा, लेकिन सोच समझ कर कुछ निवेश करें। बिजनेस में तनाव पैदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिलेगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। ऑफिस में काम को लेकर आपकी अहमियत बढ़ेगी। आप खुद के काम से खुश होंगे। बड़े लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। साथ ही आज कुछ जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जाहिर करेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़ें है आज उनके किसी पुराने काम की तारीफ होने की संभावना है। आपकी ही कोई पुरानी योजना चल जाएगी और आपको उससे फायदा होगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here