आज का राशिफल, इन चार ​राशियों को रहना होगा सावधान ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 10 April 2023 | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
229

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातक आज सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्ति में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हल्का करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखें। गुप्त शत्रु हानि कर सकते हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातक आज के दिन ऑफिस में अपने विचारों को सहकर्मियों पर थोपने से बचें, नहीं तो सहकर्मियों से मतभेद होने की आशंका है। व्यापारी वर्ग को सोच-समझकर निवेश करना होगा, अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बैकअप के तौर पर कुछ धन अपने पास संचित करके जरूर रखें। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, युवा वर्ग को अपने मन को साफ-सुथरा रखने का प्रयास करना होगा। दूसरों के प्रति मन में द्वेश की भावना न रखें।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा और आप किसी भी जरूरी कागजात को दस्तखत बहुत ही सोच सावधानी से करें। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी जल्दबाजी में लिए गए निर्णय को लेकर आपको पछतावा होगा। आपको इधर-उधर के कामों से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं, तभी वह पूरे हो सकेंगे।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 8

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों का आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 7

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। घर को व्यवस्थित रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी होगा। बच्चों को पढ़ाई के प्रति मोटिवेट करेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर उलझन में रहेंगे लेकिन किसी सहयोगी का साथ मिलने से काम में आसानी होगी। किसी काम की शुरुआत करने के आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो फायदेमंद रहेंगी। लेकिन आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वे आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज आप अपने घर की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 5

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों को आज के दिन कार्यस्थल पर यदि किसी सहयोगी की मदद करने का मौका मिले तो उनकी मदद जरूर करें, अवसर को हाथ से जाने न दें। ऐसे व्यापारी वर्ग के लिए आज लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक फोकस करना चाहिए, अन्यथा वह अपने लक्ष्य से पीछे हो सकते हैं। जिन अभिभावकों की संतान यदि शिशु है तो उनका विशेष ध्यान रखें, मौसम से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको कोई काम यदि सौंपा जाए, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आप कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज रहेंगे।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा हो जायेगा। समाज में आपकी बातों की महत्ता बढ़ेगी किसी मसले में आपका प्रस्ताव निर्णायक साबित होगा। विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा रहेगा। घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी उठाने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से सम्मान मिल सकता है। कारोबार में भी आपका मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आपको किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि भविष्य में लाभ मिलेगा। आज दोपहर के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिससे आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। पैसा भी खर्च होगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभर राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। उच्चशिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 1

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाएं फिर से शुरू हो सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको सभी का पूरा समर्थन मिलेगा। आप आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज कर रहे लोग अपने कामों को लेकर सतर्क रहें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here