Homeधर्मकैसा रहेगा आज आपका भाग्य, जानिए सभी राशियों का राशिफल Aaj Ka...

कैसा रहेगा आज आपका भाग्य, जानिए सभी राशियों का राशिफल Aaj Ka Rashifal 14 March | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

Published on

मेष राशि | Aries | Mesh Rashi

मेष राशि के जातक आज आध्यात्मिक विचारों में ज्यादा रुचि लेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण होगा। गहरे चिंतन-मनन से अलौकिक अनुभूति होगी। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें। नए काम का आरंभ न करें तथा पानी वाली जगहों से बच कर रहें।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 8

वृषभ राशि |Tauru | Vrishabha Rashi

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करके देना होगा। अधिकारियों से बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आप किसी जमीन को खरीदने की योजना बनाएंगे।व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा मिलेगी।

लकी रंग – काला
लकी नंबर- 9

मिथुन राशि | Gemini | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रुके हुए कामों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे। विरोधियों के समक्ष सफलता प्राप्त करेंगे।

लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 2

कर्क राशि | Cancer | Kark Rash

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। माता जी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों के कार्य से अधिकारी काफी खुश नजर आएंगे। आपके पद में बढ़ोतरी की भी बात चल सकती है।

लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 4

सिंह राशि | Leo | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के मन में आज नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। घर में किसी से विवाद हो सकता है। माता-पिता के साथ मतभेद होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेजी कामों में सावधानी रखें। पानी वाली जगहों से दूर रहें। भावनात्मकता के प्रवाह में न बहें।

लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 9

कन्या राशि | Virgo | Kanya Rashi

कन्या राशि वाले जातकों का दिन आज काफी प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे जातक बिजनेस में कामयाबी से काफी खुश नजर आएंगे। परिवार में भी खुशियों भरा माहौल होगा, लेकिन किसी की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा परेशान दिखेंगे, जिसके लिए आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra | Tula Rashi

तुला राशि के जातकों को आज अपने जिद्दी व्यवहार छोड़कर काम करने की आवश्यकता है। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव हो सकता है। दुविधा में फंसा मन आपको किसी ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना उचित होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि | Scorpio | vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जॉब कर रहे जातकों को अपनी जॉब में परिवर्तन देखने को मिलेगा। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती बनेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मकान, जमीन पर भी कोई निवेश करने का विचार कर सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा फायदा होगा।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

धनु राशि | Sagittarius | Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कष्टदायक रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव से मन दुःखी रहेगा। परिणाम स्वरूप आप मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखें। दुर्घटना से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें।

लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 9

मकर राशि | Capricorn | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा के लिए समय उत्तम है। विद्यार्थियों को अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। छोटे व्यापारी आज अपने व्यापार में काफी अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक मंदी दूर होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरे जोश से कार्यों में जुटे रहेंगे। सीनियरों से सहयोग मिलेगा।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 6

कुंभ राशि | Aquarius | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के आज सभी काम निर्विघ्न पूरे होंगे। इससे मन में प्रशन्नता बनी रहेगी। नौकरी-पेशा में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। काम में सफलता मिलेगी, बुजुर्गों और अधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा, धन प्राप्ति और पदोन्नति के योग हैं।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 3

मीन राशि | Pisces|  Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे जातक भी व्यापार में कामयाबी पाएंगे। व्यवसायिक साझेदारी सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर कामों को पूरा कर सकते हैं। बड़ों का ख्याल रखें। मकान, प्लॉट को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया है।

लकी रंग – काला
लकी नंबर- 2

Latest articles

SRH vs RCB , IPL 2024: एक महीने बाद बेंगलुरु ने जीता मैच, हैदराबाद को 35 रनों से हराया,प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

न्यूज डेस्क आईपीएल 2024 के 41वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को...

Weather forecast Today: UP-बिहार समेत इन राज्यों में सताएगी गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

न्यूज डेस्क राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है और...

Arabic Mehndi Design: मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन्स बना देंगे आपके लुक को और भी खास

  मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा रहता है। इसलिए हर कोई अपने हाथों...

More like this

SRH vs RCB , IPL 2024: एक महीने बाद बेंगलुरु ने जीता मैच, हैदराबाद को 35 रनों से हराया,प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

न्यूज डेस्क आईपीएल 2024 के 41वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को...

Weather forecast Today: UP-बिहार समेत इन राज्यों में सताएगी गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

न्यूज डेस्क राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है और...