आज का राशिफल, इन 4 राशि वालों को होगा व्यापार में लाभ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 27 March | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
145

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। आर्थिक तंगी से दूर होगी जिससे कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। कहीं कुछ नया करने की सोच सकते हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन राजनीति क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी लोकप्रियता और बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच से कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं और आप अपने किसी भूमि, भवन आदि के निर्माण का कार्यक्रम शुरू करा सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी प्रशासनिक मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 5

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों की आज आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर चल अचल संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी सरकारी अधिकारी की मदद से आज खत्म हो सकता है। छोटे सदस्यों या बच्चों को कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 3

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। व्यपार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर – 8

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी, लेकिन सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देने और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर – 7

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर – 9

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। ऑफिस में दिन बहुत बिजी रहेगा। छात्रों को कुछ अच्छा सुनने को मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं।
लकी रंग – बैंगनी
लकी नंबर – 1

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन साख और समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है और कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी अच्छी सोच लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आप सम्मिलित होंगे। व्यक्तिगत मामलों में पूरी रुचि दिखाएं। व्यापार में आपको किसी काम को करने से बचना होगा। नेतृत्व क्षमता को आज बढ़ावा मिलेगा। आपके कुछ नए प्रयासों में तेजी आएगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर – 8

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों की सप्ताह के पहले दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे किसी महान व्यक्तित्व के दर्शन से लाभ होगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे आंखों को तकलीफ हो सकती है। आज आप समय का पालन करते हुए प्रगति करेंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। बच्चे अपने भविष्य के लिए आपसे कोई सलाह मांग सकते हैं।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर – 2

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार विस्तार को लेकर योजनाएं शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा या पिकनिक पर जा सकते हैं।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर – 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालो को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। अपनी कार्य कुशलता को बढाने के लिए आप नई तकनी को का सहारा लें आपका काम आसान होगा।
लकी रंग – नीला
लकी नंबर – 3

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। कहीं पर पैसे का निवेश कर सकते हैं। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, परिवार में समय गुजारे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here