HomeबिजनेसTwitter Logo: ट्विटर पर फिर हुई नीली चिड़िया की वापसी, डॉगी की...

Twitter Logo: ट्विटर पर फिर हुई नीली चिड़िया की वापसी, डॉगी की छुट्टी

Published on

न्यूज डेस्क
दुनिया के अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का लोगो तीन दिन बाद फिर से बदल दिया है। मस्क ने तीन दिन पहले नीली चिड़िया को हटाकर एक डॉग का लोगो लगाया था। जिसके बाद वह खूब वायरल हुआ था। हालांकि बदलाव केवल वेब वर्जन पर ही किया गया था। ऐप पर नहीं। लेकिन अब एक बार फिर नीली चिड़िया की वापसी हुई है। अब यह लोगो वेब और ऐप दोनों पर नज़र आ रहा है। हालांकि इसे बदलते ही क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है।

एलन मस्क के इस फैसले से लोग हैरान हो रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर डॉग ट्रैंड करने लगा था। पहले लोगों को यह लगा कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। हालांकि उसके बाद एलन मस्क ने एक ट्वीट किया और यह साफ हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो फिर बदल दिया है।

अब एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदलने और फिर उसी पर वापस आने का फैसला क्यों किया ये तो अभी भी एक पहेली बनी हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि अरबपति ने देर से ही सही लेकिन यूजर्स को अप्रैल फूल बना दिया। हालांकि ट्विटर के लोगो में जो बदलाव हुआ था उसे फिर से फिक्स कर दिया गया है और कुत्ते की छुट्टी कर नीली चिड़िया की वापसी हो गई है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this