Homeबिजनेस35 डिग्री तक तापमान से गेहूं की फसल पर कोई असर नहीं:...

35 डिग्री तक तापमान से गेहूं की फसल पर कोई असर नहीं: IARI

Published on

न्यूज डेस्क
बढ़ते तापमान से गेहूं की उत्पादकता प्रभावित होने की चिंता के बीच सरकारी शोध संस्थान इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (आइएआरआई) ने बुधवार को कहा कि स्थिति अभी खतरनाक नहीं है। साथ ही मार्च के मध्य तक तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की स्थिति में किसानों को हल्की सिंचाई जैसे उपाय के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

गेहूं रबी सीजन की मुख्य फसल है और अगले महीने कटाई के लिए तैयार हो जाएगी। मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है। ऐसे में किसान पिछले वर्ष की पुनरावृत्ति को लेकर चिंतित हैं,जब लू ने फसल की पैदावार को प्रभावित किया था। आइएआरआई के निदेशक एके सिंह का कहना है कि मौसम विभाग ने सामान्य से दो डिग्री से​ल्सियस ज्यादा तापमान रहने का अनुमान जताया है लेकिन मार्च के मध्य तक यह 35 डिग्री से नीचे रहेगा।

उन्होंने कहा कि 35 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान गेहूं की फसल के लिए चिंता का विषय नहीं है। आइएआरआइ के कृषि और मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मार्च में फसल पकने के दौरान गर्मी एक प्रमुख चिंता का विषय है। चार दिनों तक लगातार तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने पर ही फसल पर असर पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर खुला बाजार ​बिक्री योजना के तहत ई—नीलामी के तीसरे दौर में 5.08 लाख टन गेहूं की बिक्री हुई।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this