न्यूज डेस्क
शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार की सुबह तेजी के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 230 अंक ऊपर 67025 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 63 अंक ऊपर 19812 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 50 में 34 शेयरों में एडवांसेस दिखाई दिया जबकि 16 शेयरों में डिक्लाइन दिखाई दिया। यहां पर जिन शेयरों में तेजी देखी जा रही है उनमें NTPC, INDUSINDBK, BRITANNIA, POWERGRID, INFY के शेयर शामिल हैं।
Sensex Live | Sensex Share | Live Sensex Today | Sensex Share Bajar
सेंसेक्स पर आज सुबह 09:17 बजे 203.34 अंक यानी 0.30 फीसदी के उछाल के साथ 66,998.48 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी पर 70.65 अंक यानी 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 19,819.90 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 3.40 फीसदी उछाल के साथ कारोबार हो रहा था।
Sensex Today | Sensex | Bse Sensex | Sensex Index
इन कंपनियों के शेयरों में दिखाई दी गिरावट
सेंसेक्स पर आज महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ल इंडिया, भारती एयरटेल और मारुति के शेयरों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।
Sensex Today Live | Today Sensex | Sensex Share Price | Bse Sensex Today
आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
टाटा कम्युनिकेशन्स, लार्सन एंड टुब्रो फाइनेंस और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित कई कंपनियां आज जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। कंपनियों के तिमाही नतीजे पर सबकी निगाहें लगी होंगी।
Current Sensex | Today Sensex Rate | Today Sensex Market | Today Sensex Update
बता दें रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान अपने 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 19 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया। बीएसई पर कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,822.40 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के उच्च स्तर 2,838 रुपये पर भी पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,820.45 रुपये पर बंद हुआ।
Sensex Chart | Sensex Moneycontrol Historical Data | Midcap Sensex Today | Today’s Sensex Update
Sensex And Nifty Today | Today Sensex Price| Sensex Historical | Sensex Today Price
Today Sensex And Nifty | Sensex Share Price Today | Sensex History | Sensex Price Today
What Is Sensex | Sensex Today India Live | Sensex Meaning| Today Share Market Sensex
Nse Sensex | Sensex Market Today | Sensex And Nifty | To Day Sensex| Bse Sensex News