Homeबिजनेसअडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर:हर तरफ से आ रही गुड न्यूज,...

अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर:हर तरफ से आ रही गुड न्यूज, अडानी पावर ने किया रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

Published on

न्यूज डेस्क
अडानी ग्रुप के लिए चारों तरफ से अच्छी खबरें आ रही हैं। ग्रुप ने 2.65 अरब डॉलर का कर्ज समय से पहले चुका लिया है, मुंद्रा में पीवीसी प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू होने जा रहा है, बीएसई ने ग्रुप की चार कंपनियों के शेयरों की सर्किट लिमिट बढ़ा दी है और निवेश के लिए कई कंपनियां लाइन लगाकर खड़ी हैं। इससे ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी आई है। बुधवार को ग्रुप के ज्यादातर शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

बुधवार को ग्रुप के ज्यादातर शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अडानी पावर में पांच फीसदी से अधिक तेजी आई है। ग्रुप के शेयरों में पांच फीसदी तक तेजी आई। इससे पहले 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था। लेकिन इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार कई दिनों तक गिरावट आई थी।

लेकिन लगता है कि अब अडानी ग्रुप अब हिंडनबर्ग रिसर्च के असर से उबर चुका है। निवेशकों और लेंडर्स का भरोसा जीतने के लिए अडानी ग्रुप ने कई कदम उठाए हैं। ग्रुप का दावा है कि उसने 2.65 अरब डॉलर का कर्ज चुका दिया है। क्रेडिटसाइट्स के एनालिस्ट्स का कहना है कि अडानी ग्रुप के कर्ज की स्थिति में सुधार आया है। क्रेडिटसाइट्स के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट लक्ष्मणन आर ने ब्लूमबर्ग को एक ईमेल में बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2022 की तुलना में 2023 में अडानी ग्रुप के कर्ज की स्थिति में सुधार आया है। लक्ष्मणन ने एक साल पहले दावा किया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियों पर भारी कर्ज है। लेकिन अब उन्होंने इस बारे में अपनी राय को अपग्रेड कर दिया है।

Latest articles

ट्रंप को लगेगा 11 हजार वोल्ट का करंट! भारत-EU डील को क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

किसी के साथ भेदभाव  नहीं. UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान,

देशभर में UGC के नए नियम को लेकर भारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री...

आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च, फोन से वेरिफाई कर पाएंगे किसी की भी पहचान

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल...

रात में छाती के दर्द से डरना चाहिए?

सोते हुए अगर आपको छाती में दर्द, चुभन या भारीपन होता है तो यह...

More like this