वायनाड में राहुल गांधी ने किया रोड शो, संसद की सदस्यता जाने के बाद पहला दौरा प्रियंका गांधी भी थी साथ में

0
165

बीरेंद्र कुमार झा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद आज मंगलवार को पहली बार वायनाड पहुंचे।वायनाड में राहुल गांधी रोड शो करते नजर आए। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। गौरतलब है कि राहुल गांधी वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व सांसद हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शक्ति प्रदर्शन के रूप में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ( UDF) की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो में दिया राहुल गांधी का साथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रोड शो में समर्थकों की भारी भीड़ नजर आ रही थी। सड़क के दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे। राहुल गांधी ‘ ‘ सत्यमेव जयते’ लिखे एक वाहन में खड़े होकर कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाते नजर आए। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थी। उन्होंने भी हाथ मिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया।

राहुल गांधी ने कहा

राहुल गांधी ने यहां कलपेट्टा में 22 मिनट तक रोड शो किया। प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई सीनियर लीडर उनके साथ नजर आए। राहुल ने कहा कि मेरी सांसदी छीने जाने से वायनाड के साथ मेरे रिश्ता कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत होगा। MP सिर्फ एक टैग है, यह एक पोस्ट है। BJP वह टैग छीन सकती है, मुझे वायनाड के लोगों की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती।

प्रियंका ने कहा

प्रियंका बोलीं- मैं अपने भाई के परिवार से बात करने आई हूं
राहुल से पहले, प्रियंका गांधी ने कहा- मैं यहां आकर खुश हूं। यह बहुत भावुक दौरा है जब मैं अपने भाई के साथ वायनाड आई हूं। कल मैं उनके घर से उसका फर्नीचर पैक कर रही थी। जब तक नई जगह नहीं मिल जाती वो मां के साथ रहेंगे। कुछ सालों पहले मैंने भी यही समय देखा, जब मुझे घर बदलना पड़ा था। मेरे बच्चों और पति ने मेरी मदद की, लेकिन मेरे भाई के न बच्चे हैं और न ही परिवार।

राहुल गांधी को कोर्ट ने ठहराया दोषी

गौरतलब है कि केरल की वायनाड संसदीय सीट से सांसद रहे राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने 2019 ईस्वी के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दोषी ठहराया था कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया गया था।कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने का पुरजोर विरोध किया जा रहा है।फिलहाल राहुल गांधी को जमानत पर रिहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here