IPL 2023: चैन्नई ने मुंबई को दी 7 विकेट से करारी शिकस्त, रहाणे ने खेली तूफानी पारी

0
140

न्यूज डेस्क
शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चैन्नई सुपर किंग्स से मुंबई इंडियंस को एकतरफा अजांद में सात विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवरों में ही कर लिया।

चेन्नई की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने धमाकेदार 61 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस टीम की यह इस सीजन में लगातार दूसरी हार है। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 32 रन ईशान किशन ने बनाए। कैमरून ग्रीन ने 12 रनों का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव ने 1 रन, तिलक वर्मा ने 22 रन बनाए। अरशद खान ने 2 रनों का योगदान दिया। टिम डेविड ने 31 रन बनाए। ऋतिक शौकीन ने अंत में 18 रनों की पारी खेली।


रवींद्र जडेजा ने की धमाकेदार गेंदबाजी

चैन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने धमाकेदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मिचेल सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा तुषार देशपांडे ने भी 2 विकेट चटकाए। वहीं, आईपीएल डेब्यू कर रहे सिसांडा मगाला के खाते में 1 विकेट गया। बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे ने तूफानी पारी खेली और सीएसके को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

 चैन्नई ने पावरप्ले में बनाए 68 रन

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसमें टीम ने अपनी पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही डीवोन कानवे का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे अजिंक्य रहाणे ने आते ही पिच पर तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। रहाणे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पहले 6 ओवरों में टीम का स्कोर 68 रनों तक पहुंचा दिया।

इसी के साथ रहाणे ने भी सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। गायकवाड़ के साथ मिलकर रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 44 गेंदों में 82 रनों की तेज साझेदारी करने के साथ मैच को पूरी तरह से एकतरफा करने का काम किया। अजिंक्य रहाणे 27 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पीयूष चावला का शिकार बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here