Jamun Khane ke Fayde: सेहत ही नहीं सुंदरता को भी निखारता है जामुन, जानिए चमत्कारिक फायदे

0
594

न्यूज डेस्क
गर्मियों के मौसम में एक ऐसा फल आता है जो देखने में तो छोटा सा होता है लेकिन उसमे खूबियां बहुत होती हैं। ये है जामुनी रंग का जामुन जिसका मीठा, कसैला स्वाद सभी को पसंद आता है। जामुन बाहर से तो काला दिखता है, लेकिन अंदर से बैंगनी और इसे खाते ही पूरी जीभ भी जामुनी रंग की हो जाती है। जामुन फल के साथ ही इसकी पत्तियां, छाल, बीज सभी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। जामुन गर्मियों में हाइड्रेशन को बनाए रखने के साथ शरीर में कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में विशेष लाभदायक माना जाता है। इस मौसम में पसीना अधिक आने से शरीर में पानी की कमी के साथ ही इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बिगड़ जाता है। ऐसे में जामुन खाना फायदेमंद है।

जामुन को अंग्रेजी में ब्लैक बेरी या Java Plum कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार जामुन के बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद में जामुन को डायबिटीज के कंट्रोल के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके साथ ही जामुन पाचन को बेहतर बनाने से लेकर किडनी स्टोन के इलाज में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं जामुन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

डायबिटीज वाले रोगियों के लिए फायदेमंद

जामुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स टाइप-2 डायबिटीज की जटिलताओं को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में सहायक हो सकता है। जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (25) कम होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में सहायक है। कुछ शोध में पता चलता है कि नियमित रूप से जामुन का फल या बीज का सेवन करने वाले लोगों में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य बना रहता है।

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा

जामुन के रस का उपयोग पिंपल्स को कम करने किया जाता है। जामुन या इसकी पत्तियों के रस को स्किन पर लगाने से ये स्किन पर बढ़ते हुए ऑइल और सीबम के सेक्रेशन को रोकता है। इससे पिंपल्स की समस्याओ में आराम मिलता है।

रक्त को करता है साफ

जामुन बहुत से गुणों से भरपूर फल है। ये बाहर और भीतर दोनों तरह से शरीर को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जामुन की छाल एक ब्लड प्यूरीफायर है जो आपके खून को अंदर से साफ करते हुए आपकी स्किन का बाहर से ख्याल रखती है। अगर आपका खून प्यूरीफाइड तो आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और आपकी स्किन खूबसूरत नजर आती है।

पाचन को करता है ठीक

जामुन खाने को पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जामुन में विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और पाचन विकारों को ठीक करने में काफी सहायक हो सकता है। पेट के सूजन, कब्ज और गैस जैसी दिक्कतों को कम करने के लिए इस फल को आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

मुंह के छालों की समस्या से छुटकारा

जामुन के पत्तों के रस से कुल्ला करने पर मुंह के छालों में आराम होता है। जामुन की कसैली तासीर छालों की लाली और इनसे होने वाले दर्द को कम करते हैं। इसके साथ ही जामुन गले में होने वाले दर्द और गले की अन्य समस्याओं से आराम दिलाने में बहुत फायदेमंद है। 10-15 जामुन के फल के रस का नियमित सेवन गले की समस्याओं से भी आराम दिलाता है।

हृदय रोगियों के लिए लाभकारी

हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए भी जामुन का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। जामुन में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है जो आपके हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को दूर रखने में इस फल का सेवन फायदेमंद होता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here