Homeदेशझारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन, राज्य में ​दो दिन का...

झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन, राज्य में ​दो दिन का राजकीय शोक की घोषणा

Published on

न्यूज डेस्क
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। उन्होंने चेन्नई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। कोरोना काल में वे वायरस की चपेट में आ गए थे। इस वजह से नवंबर 2020 में उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी। अस्वस्थ्य महसूस होने के बाद महतो को रांची अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें चेन्नई ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह उनका निधन हो गया।आज अपराह्न दो बजे उनके पार्थिव को रांची एयरपोर्ट पर लाया गया।

शिक्षा मंत्री के निधन पर मुख्यममंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

झारखंड में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक भी महतो के असामयिक निधन से स्थगित कर दी गई। इस संबन्ध में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने सूचना जारी की है। साथ ही आज से राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान राज्य में कोई भी सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे।

डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे महतो

जगरनाथ महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, उनकी गिनती झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेताओं में होती थी। वह डुमरी विधानसभा से निर्वाचित काफी लोकप्रिय विधायक थे। क्षेत्र में वह टाइगर के नाम से जाने जाते थे। उनके पास उत्पाद विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार था।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this