न्यूज डेस्क
गर्मी में तरबूज सबका पसंदीदा फल होता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। तरबूज वजन घटाने में भी बहुत मदद करता है। तरबूज में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स भी खूब होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
तरबूज हमें डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ तरोताजा रखने में भी काफी सहायक माना जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है, ऐसे में इसके सेवन से वजन बढ़ने का खतरा भी नहीं होता है। तरबूज को विटामिन्स, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स सहित शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसके अलावा तरबूज में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाली क्षति से बचाने में काफी सहायक हैं। आइये जानते हैं तरबूज से क्या क्या फायदे होते हैं।

वजन घटाने में सहायक
तरबूज खाने से वजन कम होता है। भले ही तरबूज मीठा फल है लेकिन इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। जो लोग डाइटिंग करते हैं उन्हें तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। तरबूज खाने से पेट जल्दी भरता है और पाचन अच्छा रहता है।
शरीर को रखता है ठंडा
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में गर्मी में तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। तरबूज बॉडी को हाइड्रेट रखता है। गर्मी में तरबूज खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।
रक्त चाप रहता है कंट्रोल
तरबूज का सेवन करने से हार्ट संबंधी रोग कम होते हैं। तरबूज में काफी मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। तरबूज में लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपको हृदय रोग से बचाचा है।

हार्ट को रखे हेल्दी
जो लोग तरबूज का सेवन करते हैं उनका हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है। तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट हार्ट को हेल्दी रखता है।
पाचन को रखता है ठीक
गर्मी में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में आपको तरबूज जरूर खाना चाहिए। तरबूज में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जिससे पाचनतंत्र स्वस्थ और मजबूत रहता है। तरबूज में पानी के साथ पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं जो पाचन को ठीक रखने में काफी मददगार हैं।

