Homeदेशहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Published on

शिमला: हिमाचल प्रदेश​ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार शाम पार्टी हाईकमान की और से उम्मीदवारों की घोषणा की गयी। इस सूची में कई कद्दावर नेताओं के नाम हैं। जैसे आशा कुमारी को डल हाउस से उम्मीदवार बनाया गया है, आशा कुमारी पंजाब में कांग्रेस की प्रभारी थीं। वहीं इस सूची में विक्रमादित्य सिंह का भी नाम शामिल है। विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। विक्रमादित्य हिमाचल के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। 20 सीटों पर अभी पेच फंसा हुआ है। जल्द ही पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी व अंतिम सूची भी जारी कर सकती है।

17 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा नामांकन

नामांकन भरने की तारीख 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है और 29 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 55 लाख से अधिक वोटर मतदान के पात्र हैं। इस चुनाव में 1.86 लाख पहली बार मतदान करेंगे जबकि, 1.22 लाख लोग 80 से अधिक आयु वर्ग के हैं।

8 दिसंबर को घोषित होगा चुनाव परिणाम

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। हिमाचल प्रदेश में इस बार भी एक चरण में चुनाव होगा। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में चुनावी भिड़ंत होगी।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this