बीजेपी पर अखिलेश का तंज: प्रदेश में युवा बेरोजगार, पुलिसकर्मियों की बढ़ गई आय, उद्योगपतियों का हो रहा हित

0
114

बीरेंद्र कुमार झा

फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में युवा बेरोजगार है लेकिन पुलिसकर्मियोंं की आय बढ़ गई है। आलू किसान बर्बाद हो गया, लेकिन उद्योगपतियों का हित हो रहा है।

भ्रष्टाचार एवम बेरोजगारी चरम पर

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी को समाप्त करने का बीजेपी ने कोई काम नहीं किया।उन्होंने कहा कि अपने झूठ को सच साबित कराने के लिए बीजेपी ने अमेरिका की कंपनी को 200 करोड़ रुपये दिए हैं।

बड़े उद्योगपतियों एवं कारोबारियों की हितैषी है यह सरकार

सपा अध्यक्ष रविवार को शिकोहाबाद के मेला वाला बाग स्थित नेहा गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां वह वीरेंद्र सिंह के पुत्र की शादी समारोह के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को किसान विरोधी बताया। कहा कि बीजेपी बड़े उद्योगपतियों एवं कारोबारियों की हितैषी है। उसका हर फैसला उद्यमियों के हित वाला होता है।
पुलिसकर्मियों की बढ़ गई आय
कहा कि बीजेपी ने एक उद्योगपति को इतना बढ़ाया कि वह भाग गया। किसानों के गेहूं की खरीद होने वाली है। लेकिन, सरकार का कोई इंतजाम नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी की आय दोगुना नहीं हुई। पुलिसकर्मियों की आय बढ़ी है। बीजेपी सरकार में कोई न्याय नहीं मिल सकता है। बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को बहुत नुकसान हुआ है।

सरकार ने आलू किसानों की नहीं की मदद

अखिलेश यादव ने कहा कि आलू किसान बर्बाद हो गया है। लेकिन, ये सरकार किसान की कोई मदद नहीं कर पाई। बीजेपी ने आम लोगों के हाथ में झाड़ू पकड़ा दी है, लेकिन फिर भी गंदगी के ढेर लगे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, डॉ. पीएस यादव, आदर्श यादव धन्नू, वीरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here