रामराज्य के लिए बीजेपी का अंत जरूरी’, शिवपाल यादव के इस बयान से गरमाई यूपी की सियासत

0
142

बीरेंद्र कुमार झा

सैफई के गींजा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमेशा अन्याय करने वालो का अंत हुआ है।सपा नेता ने कहा कि जब अत्याचारी रावण अन्याय कर रहा था तो राम ने आगे आकर उसका अंत किया था और जबतकअन्याय रूपी रावण अंत नहीं होगा तब तक रामराज्य भी नहीं आयेगा।समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव गीजा गांव में दसवीं मेले को संबोधित कर रहे थे।

साल 2024 के संसदीय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार को किसानों मजदूरों और गरीबों के लिए सबसे अधिक अहितकार करार दिया।उन्होंने कहा कि हमेशा अन्याय करने वालों का अंत हुआ है। जब अत्याचारी रावण अन्याय कर रहा था ,तब तब श्रीराम आगे आए थे और उन्होंने उस उन्होंने अत्याचारी रावण का अंत किया।

बिना समाजवाद के रामराज्य नहीं होगा

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सत्य पर चलने वाले भगवान राम की जीत तभी हो सकती है,जबकि अत्याचारी रावण का अंत होगा। जब अन्याय नहीं होगा, तभी राम राज्य आयेगा। राम राज्य तभी आएगा जब समाजवाद होगा, बिना समाजवाद के रामराज्य नहीं होगा। सपा महासचिव ने कहा कि राम और धर्म के नाम पर कैसे समाज को बांटा जा रहा है,इसे अब जनता भली भांति समझ रही है।जनता राम और धर्म के नाम पर बांटने की बीजेपी की नीति के चक्कर में अब फंसने वाली नहीं है।उन्होंने कहा कि किसानों के सामने बिजली पानी का संकट लगातार गहराता हुआ चला जा रहा है। आलू,गेहूं और धान की6 सही कीमत किसानों को नहीं मिल रही है,जिससे किसानों की दुर्गति हो रही है।

मोदी सरकार में कोई वादा नहीं हुआ पूरा

शिवपाल यादव ने कहा कि महंगाई चरम पर है, जिससे चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। जब-जब समाज में जुल्म और अत्याचार बढ़ा है,तब तब उस अत्याचार और अन्याय को समाप्त करने के लिए कोई न कोई सामने आया है।इस बेईमान और भ्रष्टाचारी सरकार के विरुद्ध अब अब यूपी में माहौल बनने लगा है।इसके साथ ही मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि 9 साल में मोदी सरकार में कितने वादे किए गए इसे हर कोई जानता है लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि पहले कभी भी बड़े अधिकारी रिश्वत नहीं लेते थे , उल्टे जानकारी होने पर उसे रोकने का काम करते थे। लेकिन आज आईएएस और आईपीएस अधिकारी सीधे रिश्वत लेने में जुटे हुए है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here