सुबह खाली पेट खाएं पपीता, स्किन और पेट के लिए है बहुत फायदेमंद, जानिए चमत्कारिक फायदे

0
465

न्यूज डेस्क
फलों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। फलों से हमें कई फायदे मिलते हैं। इसकी वजह ये है कि फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनकी शरीर को जरूरत होती है। पपीता भी एक ऐसा ही फल है जो स्वाद और पोषण दोनों में सबसे ऊपर है। विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ फलों को अगर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो शरीर को ज्यादा लाभ हो सकते हैं। पपीता भी इस मामले में 100 फीसदी ठीक बैठता है। जब पपीते को खाली पेट खाया जाता है, तो यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और पेट भी साफ रखता है। इसमें पाचन वाले एंजाइम होते हैं, जो मल त्याग को सुचारू बनाते हैं। यह पेट की सूजन, पेट खराब और कब्ज जैसे पाचन विकारों को भगाने का काम करता है।

पपीता में मौजूद पोषक तत्व

पपीता को विटामिन ए का खजाना माना जाता है। पपीते में अत्यधिक मात्रा में विटामिन ए होता है, इसके अलावा विटामिन सी भी पाया जाता है। वहीं पपीते में अधिकांश मात्रा में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पदार्थ, क्षार तत्व, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, शर्करा आदि पाया जाता है। प्राकृतिक तौर पर इसमें फाइबर, कैरोटिन और मिनरल्स पाए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं पपीता किन लोगों के लिए औषधि के रूप में काम करता है।

  डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प

मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाना चाहिए। इसमें नैचुरल शुगर होती है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह शुगर के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है। इसका शरीर पर हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।

हृदय रोगियों के लिए लाभकारी

पपीता फाइबर, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होता है जो हृदय रोगों को दूर रखता है। हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए डॉक्टर पोटेशियम के अधिक सेवन की सलाह देते हैं। विटामिन बी, सी, ई, बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पपीता धमनियों के भीतर खराब कोलेस्ट्रॉल को कण करता है।

त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती

पपीते में अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) में प्रचुर मात्रा में होता है। यह एक ऐसा तत्व होता है, जो त्वचा को चमकदार, मोटा और चिकना बनाता है। त्वचा की लोच बढ़ाने के लिए पपीता खाएं क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम होने के कारण यह त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है।

और भी बहुत फायदे हैं पपीता खाने के

  • पपीते के बीज का उपयोग करते पाचन प्रक्रिया को बेहतर कर सकते हैं।
  • पपीता में पाए जाने वाले औषधीय गुण आंखों की सुरक्षा के लिए लाभकारी हैं।
  • गठिया के मरीजों को पपीते का सेवन करना चाहिए, उसके लिए पपीता उपयोगी है।
  • बालों को मजबूत करने और घने बनाने के लिए पपीते के पत्तों के रस का उपयोग कर सकते हैं।
  • विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर से बचाव में पपीते के बीज फायदेमंद होते हैं।
  • अधिक वजन होने पर मोटापा घटाने के लिए लोग पपीते का उपयोग कर सकते हैं।
  • उच्च रक्तचाप के इलाज में कच्चे पपीते को फायदेमंद बताया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here