आज का राशिफल,इन राशियों की चमकेगी किस्मत ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 2 April 2023 | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
162

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातक आज दूसरों की सफलता को सराहकर उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। अगर बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज के दिन बहुत से कामों में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बहुत ज्यादा रहेगा। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बनी रहेगी। सरकारी कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान के पीछे अधिक पैसे खर्च होगा। संपत्ति से सम्बंधित कोई भी काम के लिए दिन अच्छा नहीं है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 8

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का​ दिन रोमांचक और सुखद रहेगा। आप अपने परिवार और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर आज फोकस करेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की प्लानिंग हो सकती है। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा।आज उपने कीमती सामानों का ध्यान रखें चोरी अथवा खोने का भय रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातक आज वर्तमान के तनाव और अव्यवस्था के बावजूद अपने वर्तमान संबंध के लिए जगह मिलेगी। घर में छोटे बच्चों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। शानदार चीजें मिलने के योग हैं। रोजगार की स्थिति में सुधार के आसार हैं। अप्रत्याशित रूप से आज कोई आपका बहुत सम्मान करेगा।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 7

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातक आज मन को संभाल कर रखें। जल्दी ही गुस्सा फिर जल्दी ही प्यार आपके व्यक्तित्व को धूमिल कर सकता है। आज ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपके सितारे बुलंदी पर रहेंगे। आपके आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों को आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से बेचैनी रहेगी। आपके ईगो के कारण किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अचानक गलत जगह धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। आपके अधीनस्थ काम करने वाले लोगों से आपको कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 2

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज शाम का समय आप किसी शांत जगह पर बिताएंगे, किसी ड्रीम प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे, जल्द ही आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आज जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचे। आज लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा। बड़े – बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज सेवा की तरफ भी आपका रुझान होगा।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की प्लानिंग हो सकती है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। शाम का समय परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिता सकते हैं। जिन लोगों की सेहत नरम चल रही है उन्हें सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, समस्या बढ़ सकती है। मित्रों और संबंधियों से सहयोग पाएंगे। साझेदारी में जो लोग काम कर रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 3

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों को आज घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इजाफा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएं। धन को रिअल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। वाद-विवाद करने से बचें। यदि लम्बे समय से लटकी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की जरूरत है।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 6

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए महत्वाकांक्षाओं के लिहाज से आज का दिन शानदार रहेगा। आपको अपने मित्रों, परिवार और सहकर्मियों से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होंगे। आपको अपनी पर्सनैलिटी पर काम करना होगा। आप जो पकड़ रहे हैं उस पर नजर रखें और अपने सामान की रक्षा करें। एक अद्भुत व्यक्ति आपके जीवन में प्रवेश करेगा क्योंकि शुक्र आपके लिए शानदार स्थिति में है। उन तरीकों पर विचार करें जिनसे आप मित्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं। आज आपमें काफी उत्साह रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों का आज से अच्छा समय शुरू हो गया है। आज परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही खुद के खान- पान का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आप अपनों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। आज किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग भी बन रहा है।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here