अतरंगी कपड़े पहनने के लिए उर्फी जावेद ने मांगी माफी, कहा अब नहीं पहनूंगी ऐसे कपड़े

0
258

न्यूज डेस्क
टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी हर दिन नए-नए डिजाइन के कपड़े पहनकर लोगों को चौंका देती हैं। इतना ही नहीं अपने अतरंगी फैशन और कपड़ों के अंदाज को लेकर सोशस मीडिया पर काफी ट्रोल भी होती रहती हैं। एक और जहां उर्फी के फैंस उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ करते हैं तो वहीं, कई उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाते हैं।

हालांकि, इस बार एक्ट्रेस के सुर कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। बीती शाम से उर्फी जावेद का एक ट्वीट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अपने इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ लिख दिया है जिसे पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। उर्फी ने न केवल अपने कपड़ों के लिए लोगों से माफी मांगी है, बल्कि खुद को पूरी तरह बदलने का ऐलान भी कर दिया है।

उर्फी ने ट्वीट कर मांगी माफी

इस मामले को लेकर उर्फी ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे पहनावे से जिन लोगों की भी भावनाएं आहत हुई हैं, मैं उनसे माफी मांगती हूं। आज के बाद से अब आप लोग एकदम नई उर्फी को देखेंगे। उसे एकदम बदले हुए कपड़ों में देखेंगे, माफी। उर्फी का यह माफीनामा देखकर फैंस का सिर चकरा गया है। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि उर्फी ऐसा कह रही हैं। कुछ लोग तो इसे उर्फी का अप्रैल फूल बनाना कह रहे हैं कि वो 1 अप्रैल को लोगों को मूर्ख बना रही हैं।खैर इसके पीछ की सच्चाई क्या है ये तो उर्फी ही जानती हैं।


उर्फी के फैशन की अभिनेत्री करीना कपूर ने भी तारीफ

उर्फी जावेद के फैशन की हाल ही में अभिनेत्री करीना ने तारीफ की थी। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान करीना ने कहा कि मेरे में उर्फी जावेद जितनी हिम्मत नहीं है। वो लड़की सच में बहुत बहादुर है। वो अपने हिसाब से लुक्स कैरी करती है। लोग उर्फी जावेद को देखना पसंद करते है। फैशन में अपने बोलने और एक्सप्रेस करने की आजादी मिलती है। मुझे लगता है कि उर्फी जावेद का कॉन्फिडेंस कमाल का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here