कर्नाटक में चुनावी तारीखों का ऐलान, 10 मई को मतदान, 13 मई को आएंगे नतीजे

0
475

बीरेंद्र कुमार झा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। उन्होंने बताया की विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी । नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है, तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में 5.22 करोड़ मतदाता हैं, जबकि 9.17 लाख नए वोटर इसमें जोड़े गए हैं।

कर्नाटक में आज से आचार संहिता लागू

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा होने के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा करते हुए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र है, जिसमें से 20866 शहरी केंद्र हैं। इसमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर जोड़ी गए

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में पहली बार के मतदाताओं में 2018-19 से 9.17 लाख की वृद्धि हुई है। 1 अप्रैल तक 18 साल के हो रहे सभी युवा मतदाता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर होना है चुनाव

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं, जहां चुनाव होना है। वर्तमान में सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 117 विधायक है, जबकि कांग्रेस के पास 69 और उसके सहयोगी जनता दल (एस) के पास 32 सीटें हैं गौरतलब है कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है।

बीआरएस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में देवगौड़ा की जनता दल ( एस) को समर्थन दिया

जनता दल (एस) को एक स्वाभाविक सहयोगी बताते हुए भारत राष्ट्र समिति ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है। तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी पहले कल्याण- कर्नाटक ( पहल हैदराबाद कर्नाटक के रूप में जाना जाता था)) में कुछ सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने पर विचार कर रही थी।पार्टी अपने विस्तार की रणनीति के तहत इस पर विचार कर रही थी, लेकिन अब इसने यह विचार त्याग दिया है।

कांग्रेस ने 124 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 124 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री, सिद्धरमैया को वरुणा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। यह करीब 5 साल के अंतराल के बाद उनकी गृह विधान सभा सीट पर वापसी है,जिसका प्रतिनिधित्व इस समय उनका बेटा यतींद्र सिद्धरमैया कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here