Homeदेशदिल्ली शराब नीति: CBI ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन, कल होगी...

दिल्ली शराब नीति: CBI ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन, कल होगी पूछताछ

Published on

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने समन जारी किया है। एक्साइज पॉलिसी में कथित गड़बड़ी के आरोप में सिसोदिया को सीबीआई अधिकारियों ने कल 11 बजे पूछताछ के लिये बुलाया है। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में सिसोदिया को आरोपी नंबर वन बनाया है।

बयान दर्ज कराने सीबीआई मुख्यालय जाएंगे सिसोदिया

समन मिलने के तुरंत बाद, सिसोदिया ने एजेंसी की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया। सिसोदिया ने लिखा, उन्होंने मेरे घर पर 14 घंटे छापेमारी की, उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने मेरे लॉकर की तलाशी ली। वहां से भी कुछ नहीं मिला। वे मेरे गांव गए लेकिन खाली हाथ लौट आए। अब उन्होंने मुझे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। मैं अपना बयान दर्ज कराने सीबीआई मुख्यालय जाऊंगा। मैं 11 बजे तक वहां पहुंच जाऊंगा। मैं पूरी तरह सहयोग करूंगा। सीबीआई के समन मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यह आजादी की दूसरी लड़ाई है, करोड़ों भारतीय सिसोदिया के साथ खड़े हैं ।

सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को 30 करोड़ रुपए की छूट देने का है आरोप

सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 477-ए (खातों की जालसाजी) के तहत दर्ज की गई थी। सिसोदिया पर आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई। लाइसेंस धारकों को उनकी इच्छा के अनुसार विस्तार दिया गया। आबकारी नियमों का उल्लंघन कर नए नियम बनाए गए।

सीबीआई अब कर चुकी है दो गिरफ्तारियां

सीबीआई इस मामले में अब तक दो गिरफ्तारियां कर चुकी है। एजेंसी ने पिछले सोमवार को इस मामले में हैदराबाद के अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान बोइनपल्ली का नाम सामने आया। उसे दिल्ली में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि उसने पूछताछ में सहयोग नहीं किया, बल्कि सीबीआई को गुमराह करने की कोशिश की।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...