सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी अब करेंगी बीजेपी की राजनीति

0
211


न्यूज डेस्क 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री रही दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज अब बीजेपी में इंट्री कर गई है । दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने बांसुरी को लीगल सेल का को कन्वीनर नियुक्त किया है । दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बांसुरी को नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है ।बांसुरी की बीजेपी में यह पहली नियुक्ति है ।     सक्रिय राजनीति में आने के साथ ही बांसुरी ने ट्वीट कर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। ट्वीट में लिखा कि प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अत्यंत आभारी हूं। 
    बांसुरी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की इकलौती पुत्री हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और वकील भी हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस करती हैं। 
बांसुरी के राजनीति में आते ही उनके चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज हो गई है। अगामी लोकसभा व विधानसभा में पार्टी चुनाव मैदान में उतार सकती है। क्योंकि यह नियुक्ति आलाकमान के निर्देश पर ही प्रदेश भाजपा ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here