Homeधर्मचारधाम यात्रा: 22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

चारधाम यात्रा: 22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

Published on

न्यूज डेस्क
गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट आगागमी 22 अप्रैल को खुलेंगे। चैत्र प्रतिपदा एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया, जिसमें अक्षय तृतीया पर प्रात:12.35 मिनट पर विधिवत पूजा अर्चना एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए दर्शनाथ खोल दिये जायेंगे। मां गंगा की उत्सव डोली 21 अप्रैल को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से दोपहर 12.15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी जो रात्रि को भेंरो घाटी में विश्राम करेगी। अगले दिन 22 अप्रेल की सुबह मां गंगा की डोली 09 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां पर गंगा पूजन, गंगा सहस्रनाम एवं विधिवत हवन पूजन के करने के बाद दोपहर 12.35 बजे पर सर्व आमृत सिद्धि योग में गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगें

वहीं दूसरी और इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे। जिसके लिए छठवें नवरात्र अर्थात यमुना जयंती पर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला जाएगा। इसके बाद प्रदेश में चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी और श्रद्धालु अगले छह माह तक उत्तराखंड के चार धामों केदारनाथ,बद्रीनाथ,यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन कर सकेंगे।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this