आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका भाग्य,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 23 March | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
425

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आपकी भक्ति, कड़ी मेहनत आज फल देने वाली है। व्यवसायी जो अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, वे भी भाग्यशाली होंगे। करेंसी मार्केटप्लेस पर निवेशकों को कोई बड़ा दांव न‍हीं लगाना चाहिए।अगर आज आप जरूरत से ज्यादा खर्च करते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। भूख से ज्‍यादा न खाएं।

शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 6

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों को आज अपने सहज स्वाभाव के कारण लोग प्रभावित होंगे। आपको अपने आसपास के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात सुखद व सुकूनदायक रहेगी। कुछ विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। पैसा आने से पहले ही जाने का रास्ता तैयार रहेगा। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी आशा व मेहनत के विपरीत परिणाम मिलने से कुछ उदासी रहेगी।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। पारिवारिक और प्रोफेशनल दोनों ही क्षेत्रों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-परिवार में आनंद का वातावरण आप को खुश रखेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। बहुत दिनों से अटके सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 8

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज भाग्य आज साथ दे रहा है। हर कार्य में सफलता प्राप्ति के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। आपको भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आज जीवनसाथी के साथ प्रेम भरी बातें होंगी। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति का दर्शन हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक-3

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जाताकों के लिए आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी करेंगे। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान को धार्मिक कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपकी खुशी का कारण बन सकती है। आज आप किसी महिला की उसके कार्यक्षेत्र में मदद कर सकते हैं।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 9

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों को आज की ऊर्जा आपको विकास का अवसर प्रदान करेगी, जो आपको सफलता के एक कदम और करीब ले जाएगी।लंबी यात्रा की योजना बनाने के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। व्यावसायिक आधार पर सीखने पर ज्यादा जोर देना चाहिए। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं तो आज आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। आपकी सेहत के साथ-साथ आपके रोमांटिक रिश्ते भी आज बेहतर होंगे।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिए। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जाएंगी। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, करोबार में लाभ होगा।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातक आज आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह लें। आज प्रेम विवाह के योग बन रहे है ।आप और आपका साथी बेवजह अतीत की बातों पर बहस कर सकते हैं।यदि बच्चे जोखिम के संपर्क में हैं, तो सतर्कता बरतनी चाहिए। अगर आज आप ज्यादा खाते हैं तो आपको कुछ परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और भाग्य साथ दे रहा है। आज के दिन आपको अपने माता और पिता का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। आज शाम के समय किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो यह विवाद कानूनी हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनेंगे।

शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 5

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातक आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी इमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तो के साथ समय बिताएंगे। कई दिनों से अटका पैसा वापस मिलेगा। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 6

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों का भाग्य आज साथ दे रहा है। यदि वैवाहिक जीवन में कोई बाधा चल रही थी तो वह समाप्त होगी। ससुराल पक्ष से आज कोई लेन-देन न करें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर कुछ खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें। किसी कीमती सामान के चोरी होने की आशंका है। आज का दिन पुत्र पुत्री की चिंता में व्यतीत होगा।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here