अखिलेश यादव से मिले हुए हैं योगी के ये मंत्री, मैनपुरी चुनाव में की मदद, सपा प्रमुख का चौंकाने वाला दावा

0
137

बीरेंद्र कुमार झा

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव  ने बुधवार को राजधानी लखनऊ (Lucknow) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार पर जमकर हमले किए और साथ ही पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह  को लेकर बड़ा दावा किया. अखिलेश यादव ने दावा किया कि जयवीर सिंह मैनपुरी उपचुनाव  के दौरान अंदर ही अंदर सपा से मिले हुए थे.

पर्यटन मंत्री कर सकते हैं दूसरे दलों का पर्यटन

अखिलेश यादव ने कहा, ‘यूपी की बर्बादी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार हैं, इसके लिए पर्यटन मंत्री जिम्मेदार नहीं है। पर्यटन मंत्री कब दूसरे के साथ पर्यटन कर लेंगे किसी को पता नहीं चलेगा। ये पहले भी दूसरे दलों का पर्यटन कर चुके हैं। पर्यटन मंत्री ने मैनपुरी में समाजवादी पार्टी को जिताने में मदद की। वे अंदर ही अंदर समाजवादी पार्टी से मिले हुए थे.’ सपा प्रमुख ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘ये किसानों के दुश्मन हैं।सदन में कहते हैं कि आलू खरीदेंगे, बताओ कहां खरीदा आलू ? एक आलू खरीदा हो इन्होंने,तो बताएं? ये प्राइवेट कंपनियों को गेहूं खरीदवा रहे हैं क्योंकि कल इनको इनसे मुनाफा कमाना है। गेहूं किस कीमत पर खरीदते हैं,और बाजार में आटा किस कीमत पर मिलता है, ये मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है ?’

बीजेपी किसानों से लेकर पेड़-पौधों तक की दुश्मन है- अखिलेश यादव

आजम खान के खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई को लेकर भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि आजम खान साहब या उनका परिवार इसलिए तकलीफ और परेशानी में है क्योंकि वे समाजवादी हैं।अधिकारी जो अन्याय कर रहे हैं, मैं तो कहूंगा कि आप कर लें अन्याय, लेकिन जो आप कार्रवाई कर रहे हैं उसके क्या संदेश जा रहा है.? ये न केवल आम लोगों के दुश्मन हैं बल्कि ये किसानों और पेड़-पौधों तक के दुश्मन है।इन्वेस्टमेंट मीट में पेड़ नहीं लगाया, गमले सूख गए, चोरी हो गए, बीजेपी के लोग ही गमले चोरी कर ले गए। इटावा में सारस संरक्षण केंद्र बना रहे थे वह भी छीन लिया।बर्ड फेस्टिवल होते थे उसे भी खत्म कर दिया इन्होंने। बीजेपी से उम्मीद नहीं कर सकते।

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा विधायकों के उनके संपर्क में आने की कही थी बात

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बीच की क्रिया और प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा सकता है। कुछ दिन पूर्व अखिलेश यादव ने यह कह कर सनसनी फैला दी थी कि यदि केशव प्रसाद मौर्य एक सौ बीजेपी विधायकों को तोड़कर उनकी पार्टी के साथ मिल जाए तो ये उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे। इसकी प्रतिक्रिया में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अखिलेश यादव मुझे मुख्यमंत्री बनाने की जगह अपने 100 विधायकों को भी अपने साथ जोड़े रख लें तो बहुत होगा। उन्होंने आगे कहा कि 50 से भी ज्यादा सपा विधायक उनके संपर्क में हैं और कह रहे हैं कि वे अखिलेश यादव के साथ नहीं रहना चाहते हैं और बीजेपी के साथ आना चाहते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here